
मुंबई: बॉलीवुड म्युजिक इंडस्ट्री आज इतनी ज्यादा बड़ी हो चुकी है की इसमें कैमरा के आगे काम करने वालो से ज्यादा कैमरा के पीछे काम करने वालो की जरूरत होती है और उसमे भी अगर बात बॉलीवुड के म्यूजिक इंडस्ट्री की हो तो वो और ज्यादा बड़ी है क्यों की बॉलीवुड में गाने अब सिर्फ बड़े पर्दे और टीवी सीरियल्स तक न रह कर इंडीपेंडेंट आर्टिस्ट्स और पूरी पूरी एल्बम लॉन्च तक जा चुके है. इसी तरह म्यूजिक इंडस्ट्री को मजबूती से खड़ा करने में काफी सारे लोगो का हाथ और मेहनत होता है जिसमे गाने को मिक्सिंग मास्टरिंग करना भी एक इंपोर्टेंट रोल होता है. कोहिनूर मुखर्जी (Kohinoor Mukherjee) भी ऐसे ही बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक मिक्सिंग ऑडियो इंजीनियर है जिन्होने बॉलीवुड और इंडीपेंडेंट दोनो लेवल पर अपने किए हुए मिक्सिंग और गानों से खूब नाम बनाया है.
कौन हैं कोहिनूर मुखर्जी?
कोहिनूर मुखर्जी बॉलीवुड के फैमस म्यूजिक मिक्सिंग साउंड इंजीनियर है जिनका जन्म 30 जून 1976 को भारत के कोलकाता शहर में माता- पिता कंचन मुखर्जी और राका मुखर्जी के घर हुआ था. बचपन से ही म्यूजिक का शौक रखने वाले कोहिनूर ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से डिग्री पुरी करने के बाद म्यूजिक और मुंबई का रुख किया. मुंबई से ही अपना म्यूजिक में प्रोफेशनल मिक्सिंग का जर्नी शुरू किया और देखते ही देखते आज कोहिनूर मिक्सिंग साउंड क्वालिटी के नाम से मशहूर हो गए.
कई अवॉर्ड्स के लिए मिला नॉमिनेशन
कोहिनूर मुखर्जी को अपने मिक्सिंग और मास्टरिंग के लिए काफी बार रिकॉग्नाइजेशन मिला है और बात करे अगर इंपोर्टेंट अवॉर्ड्स की तो उसमे “IRAA Awards 2018” में “Kagojer Nouk” सॉन्ग के लिए “Independent Song Mixing” का अवॉर्ड मिल चुका है. इसके अलावा अभी हाल ही में 2021 की फिल्म सॉन्ग कैटेगरी में “शिद्दत” मूवी के “HumDum” सॉन्ग के लिए भी “बेस्ट मिक्सिंग एंड मास्टरिंग” का अवॉर्ड मिल चुका है.
क्यों है इस कोहिनूर में हीरे वाली बात?
कोहिनूर ने काफी सारे बड़े फैमस लोगो के साफ भी काम किया जैसे: अरिजित सिंह, जुबिन नौटियाल, प्रीतम, कनिका कपूर, आकृति कक्कड़, अंकित तिवारी, उदित नारायण, अल्का याग्निक, सुनिधि चौहान, नेहा कक्कड़, दिव्या कुमार, अरमान मालिक, सोनू निगम, स्वरूप खान, हिमेश रेशमिया, गंजेंद्र वर्मा और भी काफी सारे आर्टिस्ट्स
.
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 09:39 IST








