VIDEO: 18 साल के बॉलर की गुगली पर शिवम दुबे खा गए गच्चा, सिक्स जड़ने के चक्कर में उड़ा डंडा, नेहरा का एक्सप्रेशन तो देखिए 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 172 रन बनाए
शिवम दुबे को सस्ते में नूर अहमद ने भेजा पवेलियन

नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा है. सीएसके की ओर से ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने सबसे ज्यादा 60 रन की पारी खेली. गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की. इस मुकाबले में शिवम दुबे को जिस तरह से 18 साल के युवा स्पिनर ने क्लीन बोल्ड किया, उसकी चौतरफा चर्चा हो रही है. शिवम दुबे युवा लेग स्पिनर नूर अहमद की गूगली पर गच्चा खा गए और सस्ते में पवेलियन लौट गए.

नेहरा जी ने कुछ यूं दिया एक्सप्रेशन
सीएसके की पारी का 12वां ओवर नूर अहमद लेकर आए. नूर ने इस ओवर की तीसरी गेंद गुगली डाली, जिसपर शिवम दुबे बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए. शिवम दुबे के सस्ते में आउट होने के बाद गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) का एक्सप्रेशन देखते ही बन रहा था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसपर लोग अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:लखनऊ और मुंबई में एलिमिनेटर का खेल, कौन होगा पास तो कौन होगा फेल? किसका पलड़ा भारी

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Shivam Dube

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें