रैपिडएक्‍स अगले माह से दौड़ेगी, साहिबाबाद से मेरठ रूट पर ये काम हुआ पूरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
प्राथमिक खंड में पांच स्‍टेशन पड़ेंगे

गाजियाबाद. देश की पहली रैपिड रेल यानी रैपिडएक्‍स का दुहाई से मेरठ साउथ स्‍टेशन तक वायाडक्‍ट का काम पूरा हो गया है. प्राथमिक खंड साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिडएक्‍स का संचालन जून में शुरू होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना है. इस सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल शामिल हैं.

एनसीआरटीसी के अनुसार दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिडएक्स कॉरिडोर पर दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच मोदी नगर नॉर्थ स्टेशन के ठीक पहले आखिरी वायाडक्ट स्पैन सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया गया है. इस तरह अब साहिबाबाद से मेरठ साउथ स्टेशन तक का लगभग 42 किलोमीटर वायाडक्ट तैयार हो गया है.

दुहाई स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) से मेरठ साउथ रैपिडएक्स स्टेशन तक इस सेक्शन की लंबाई लगभग 25 किमी है, जिसमें 825 पिलर्स का निर्माण किया गया है. इन निर्मित पिलर्स पर वायाडक्ट निर्माण के साथ-साथ इस सेक्शन में ट्रैक बिछाने का कार्य भी समानांतर रूप से किया जा रहा है. अप एंड डाउन दोनों लाइन पर लगभग 50 प्रतिशत ट्रैक बिछाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. इसके साथ ही, दोनों लाइन पर लगभग 50 प्रतिशत ओएचई मास्ट इरेक्शन और लगभग 30 प्रतिशत केंटीलिवर इरेक्शन भी पूर्ण हो गया है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

इस सेक्शन में कुल चार स्टेशन, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ का निर्माण किया जा रहा है और जल्द ही ये स्टेशन तैयार हो जाएंगे.

मुरादनगर स्टेशन के कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल की स्लैब कास्टिंग पूर्ण हो चुकी है और स्टेशन में फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है. साथ ही, स्टेशन में तकनीकी उपकरण कक्षों का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्टेशन में सड़क के दोनों ओर प्रवेश-निकास द्वार बनाए जा रहे हैं. साथ ही, एक लेवल से दूसरे लेवल तक सुलभ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सीढ़ियों के साथ-साथ यहां 4 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर लगाए जाएंगे.

Tags: Delhi-Meerut RRTS Corridor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें