Hajj 2023: अलीगढ़ के शमशाद ने बनाया सऊदी के इस शहर का नक्शा, हज यात्रियों को होगी आसानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वसीम अहमद /अलीगढ़. हर साल दुनियाभर से मुस्लिम समुदाय के लोग हज करने सऊदी अरब पहुंचते हैं. इस्लाम धर्म में हज करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. दुनिया के सभी देशों के साथ-साथ हिंदुस्तान से भी बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग हज करने सऊदी पहुंचते हैं. सऊदी अरब जाने के बाद कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसमें रास्ते भटकना एक अहम समस्या है.

हज करने के लिए जब मुस्लिम समुदाय के लोग खाने काबा पहुंचते हैं. तब वहां लाखों लोगों की भीड़ होने के चलते अपने अपने मुल्क के खेमे में पहुंचने में लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए अलीगढ़ के दोधपुर इलाके में रहने वाले शमशाद खान ने एक मिना मैप तैयार किया है. जिससे लोगों को अपने अपने मुल्क के खेमे में पहुंचने में आसानी होती है. शमशाद खान द्वारा अपने हाथ से डिजाइन किया हुआ यह मैप लोगों को खेमे ढूंढने और रास्ता भटकने में मदद करता है. शमशाद खान द्वारा बनाए गए इस मिना मैप की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं.

हज में भटके रास्ता, तो घर आकर तैयार किया नक्शा
शमशाद खान बताते हैं कि हज के दौरान लोग अपना कैंप ढूंढने में भटक जाते हैं. लोगों को परेशानी होती है यह मीना मैप अगर कायदे से देख लेंगे और समझ लेंगे तो वह भटकेगे नहीं और अपने कैंपो में आराम से पहुंच जाएंगे. जब मैं खुद हज करने गया था तो मुझे कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था. क्योंकि मैं भी रास्ता भूल गया था. मैंने वहां से आकर सबसे पहले यही फैसला किया कि एक ऐसा मैप तैयार करूंगा, जिससे लोगों को कैंप ढूंढने में परेशानी ना हो.

हज में होता मिना शहर का महत्व
जब सऊदी अरब में लोग हज करने जाते हैं तो एक जगह पड़ती है मिना, यह मक्का से करीब ढ़ाई किलोमीटर की दूरी पर है. जहां 3 दिन से 4 दिन लोग रुकते हैं. यहां रुकना इस्लाम मे सुन्नत माना जाता है. हज के बाद यह (मिना ) शहर पूरी तरह खाली हो जाता है. इसके लिए जरूरी है कि इसके बारे में पूरी मालूमात करके जाएं. यह जगह सिर्फ हज के दौरान इस्तेमाल होती है. उमरा करने जाने वालों के लिए इस जगह का कोई महत्व नहीं है.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 20:37 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें