
पीयूष शर्मा/बरेली. संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया. जिसमें इशिता किशोर यूपीएससी 2022 की टॉपर बनी हैं. सिविल सर्वेंट्स सर्विसेज में टॉप 4 पदों पर लड़कियों ने रैंक हासिल की है. इसमें इशिता किशोर के अलावा दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे पर उमा हरथी एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा हैं.
बरेली शहर में सेकेंड सर्किल में तैनात सीओ राजकुमार मिश्रा की बेटी स्मृति मिश्रा ने यूपीएससी में टॉप टेन में आई है. स्मृति को चौथी रैंक प्राप्त हुई है. स्मृति दिल्ली में रहकर तैयारी कर रही थी. स्मृति के एक बड़ा भाई है. स्मृति दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रही है. दिल्ली के मिरांडा कालेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहीहै.
पिता के सपने को किया साकार
यूपीएससी में चौथी रैंक प्राप्त करने वाली स्मृति मिश्रा ने बताया कि उसने तीसरी अटेम्प्ट में यह परीक्षा पास की है. और यह पहला मेरा इंटरव्यू था. मेंस की तैयारी में बहुत कठिन परीक्षम किया. मेरा इंटरव्यू बहुत अच्छा हुआ था. राजकुमार मिश्रा मूलत: प्रयागराज के रहने वाले हैं. स्मृति इस समय दिल्ली से लॉ की पढ़ाई कर रही है. स्मृति की चौथी रैंकिंग आई तो उन्होंने अपने पिता को कॉल करके कहा कि पापा मैं आईएएस बन गई हूं. देश भर में मैं चौथे नंबर पर आई हूं. बेटी से कॉल पर यह सुनकर राजकुमार मिश्रा फूले न समाए.
डेली 8 घंटे पढ़ाई कर पाई चौथी रैंक
स्मृति मिश्रा अपने पापा और मम्मी से यही कहती थीं कि मुझे आईएएस ही बनना है. इसके लिए वह सात से 8 घंटे नियमित पढाई करतीं. स्मृति जितना पढ़ती उसे डेली नोट्स में तैयार करतीं. स्मृति ने कक्षा दस में यह तय कर लिया था कि मुझे आगे जाकर आईएएस ही बनना है. जिसका नतीजा आज परिवार और सभी के सामने है. पुलिस अधिकारियों ने भी राजकुमार मिश्रा को कॉल करके बधाई दी है.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 20:16 IST








