
देवास. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर (Shajapur) से प्यार और धोखे की एक दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई. बेरधा इलाके में एक पुलिसकर्मी ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. हमले में लड़की के पिता की मौत हो गई, तो वहीं उसका भाई घायल हो गया. इसके बाद जवान ने भी खुदकुशी कर ली. अपने जान लेने से पहले सुभाष खराडी ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला पोस्ट किया था. उसने लिखा, ‘प्यार में धोखा, इसलिए ठोका’. बताया जा रहा है कि गोली युवती को भी लगी है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
जानकारी के मुताबिक सुभाष युवती से मिलने बेरछा गया था. घर पहुंचने के बाद अचानक उसने युवती और उसके परिवार पर गोलियां बरसाई और मौके से फरार हो गया. फिर उसने बेरछा थाने से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर जाकर खुदकुशी कर ली.
देवास में पदस्थ था आरोपी पुलिसकर्मी सुभाष
दरअसल सोमवार रात में शाजापुर के बेरछा में प्रेम प्रसंग के मामले में देवास में पदस्थ पुलिसकर्मी ने उसकी प्रेमिका के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. फिर खुद ट्रैन से कटकर मौत को गले लगा लिया. सनकी पुलिसकर्मी ने प्रेमिका को सबक सिखाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया था, जिसमें प्रेमिका और उसका भाई घायल अवस्था में इंदौर भर्ती है. देसी कट्टे से प्रेमिका के परिवार पर गोली चलाने के बाद सुभाष खराड़ी ने फेसबुक पर पोस्ट भी डाली थी, जिसमें लिखा था प्यार में धोखा इसलिए ठोका. वो भी उसको नहीं. उसको तो ऐसा दर्द दिया जो कभी भूल नहीं पाएगी.
आरोपी पुलिसकर्मी सुभाष खराड़ी देवास में ही पदस्थ था, जहां वह डीएसपी किरण शर्मा की गाड़ी चलाया करता था. मामले में देवास डीएसपी किरण शर्मा ने कहा है कि कल पुलिसकर्मी उनके साथ ही था. उसका सामान्य व्यवहार लग रहा था. वह उनके साथ गाड़ी चालक के तौर पर 2 साल से पदस्थ है ओर देवास में 3 से 4 साल से पुलिस की नोकरी कर रहा है. कट्टा उसके पास कैसे आया, यह उन्हें नहीं मालूम.
.
Tags: Crime News, Dewas News, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 18:02 IST








