हाइलाइट्स
विवाहिता ने पति और जेठानी पर लगाए गंभीर आरोप
कहा- 5 लाख कैश और कार के लिए ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित
एडिशनल SP ने TI को तत्काल कार्रवाई करने के दिए निर्देश
ग्वालियर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में एक विवाहिता ने अपने पति और जेठानी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है. विवाहिता का आरोप है कि पति और ससुराली उसे 5 लाख कैश और कार दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं. विवाहिता का आरोप है कि पति ने शादी के बाद से रिलेशन तक नही बनाया. तो वही उसकी जेठानी उसे बौद्ध धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित कर रही है. दीपावली पर लक्ष्मी पूजन तक नही करने दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
मुरार के नर्मदापुरम कॉलोनी की रहने वाली 22 साल की विवाहिता ने जनसुनवाई में पहुंचकर गंभीर शिकायत की है. विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी थाटीपुर थाना क्षेत्र के नितिन नगर इलाके में रहने वाले भूपेंद्र सिंह के साथ हुई थी. विवाहिता की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी 20 जनवरी 2022 भूपेंद्र के साथ हुई थी. उसके परिवार ने अपनी क्षमता के मुताबिक शादी में करीब 8 लाख रुपये का खर्चा किया था.
महिला ने लगाए गंभीर आरोप
विवाहिता ने बताया कि जैसे ही वह शादी के बाद पहली बार विदा होकर ससुराल पहुंची तो उसके ससुराल में पति, सास, ससुर, नंदू सभी लोगों ने उसे कम दहेज लाने के लिए ताने देना शुरू कर दिया. पति ने तो उसके साथ 1 दिन भी रिलेशन नहीं बनाए. वहीं उसकी जेठानी बौद्ध धर्म को मानती है और वह लगातार उस पर बौद्ध धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रही है.
आपके शहर से (ग्वालियर)

Viral Video : बीएसपी विधायक रामबाई ने रुकवाई गाड़ी, पुलिसवालों को हड़काया, कहा-जनता के पैसे वापिस करो

Big News : कूनो नेशनल पार्क में अब एक शावक ने तोड़ा दम, 2 महीने में 4 चीतों की मौत, वन विभाग में हड़कंप

Photos: देश में मशहूर है…ग्वालियर का यह समर कैंप, यहां बच्चों संग मम्मी-पापा भी कर रहे एंजॉय

Bhopal News: बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए खुशखबरी, फेल स्टूडेंट्स को मिल रहा मौका

अपने ‘महानायक’ को सम्मान देगा सागर, झील में लगेगी लाखा बंजारा की प्रतिमा

Summer Drink: बेंगलुरु के नारियल पानी का बढ़ा क्रेज, डॉक्टर भी दे रहे पीने की सलाह

राम पर लिखी रचना ने बदल दी अमन की जिंदगी, विदेशों में भी करते हैं कविता पाठ

Photos : चिलचिलाती धूप में सिर पर जलता खप्पर, साधना में लीन संत, मिनी महाकुंभ में दिखेंगे जप तप के नजारे

Bhind News: 6 महीने में दूसरी बार…चंबल पुल खराब, टूट सकता है दो राज्यों का संपर्क!

MP CG SuperFast 100 | MP Chhattisgarh News | Aaj Ki Taaja Khabar | आज की ताजा खबरें | UPSC Result 22

Satna : MP दौरे पर Chhattisgarh के CM Bhupesh Baghel, धार्मिक यात्रा पर हैं CM Baghel | Satna | Top
ये भी पढ़ें: मेरी कोई संतान नहीं, शादी के बाद…, पति को पैरोल पर रिहा करने पत्नी ने की इमोशनल अर्जी
यहां तक कि जेठानी ने दीपावली के दिन उसे अपने घर में लक्ष्मी पूजन तक नहीं करने दिया. विवाहिता की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि विवाहिता की शिकायतें गंभीर है. यही वजह है कि थाटीपुर थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.
.
Tags: Crime News, Gwalior news, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 17:55 IST








