Dog Wear Helmet: कुत्ते को पहनाया हेलमेट, पीछे बैठाकर चलाई बाइक! यात्रा का आनंद लेता दिखा डॉगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंसान और कुत्ते का रिश्ता कितना खास होता है ये तो सब जानते हैं, पर इस रिश्ते के बीच का असली प्यार आपको इंस्टाग्राम और फेसबुक की दुनिया से बाहर नजर आएगा. फोटोज के लिए तो लोग कुत्ते को चिपकाए दिख जाते हैं पर सच्चा प्यार उनसे वही करता है जो अपने साथ-साथ उनकी भी वैसे ही हिफाजत करे, जैसे वो परिवार के किसी सदस्य की करता है. हाल ही में एक वीडियो वायरल (Dog wear helmet on bike video) हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने पालतू कुत्ते की ऐसे ही हिफाजत करता नजर आ रहा है. पर मजेदार बात ये है कि वो कुत्ते को अपने साथ बाइक पर भी बैठाए है.

ट्विटर अकाउंट @PMN2463 पर हाल ही में एक वीडियो (Dog sit on bike video) पोस्ट किया गया है जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कुत्ता बाइक पर हेलमेट पहनकर बैठा दिख रहा है. बाइक चलाने को लेकर की नियम बनाए गए हैं. जिनमें से एक सबसे जरूरी है, राइडिंग करते वक्त हेलमेट पहनना. पर इस वीडियो के जरिए पहली बार देखने को मिल रहा है कि ये नियम इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें