Bokaro news: बोकारो के हजारों लोगों ने किया एक साथ योग, उत्साह ऐसा कि समय से पहले जुट गई भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैलाश कुमार/बोकारो. बोकारो के सेक्टर 1 रामकृष्ण विवेकानंद संघ मंदिर परिसर में आयुष मंत्रालय द्वारा 100 काउंट डाउन कार्यक्रम के तहत सामूहिक योगोत्सव आयोजित किया गया. आयोजित योगोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित पुरुष, महिलाएं, सीनियर सिटीजन और बच्चों ने उत्साह के साथ योगा किया. कार्यक्रम की शुरुआत सूक्ष्म से व्यायाम से की गई. जिसके बाद लोगों को प्राणायाम, योगासन और ध्यान मुद्राओं के बारे में जानकारी दी गई. इसके साथ योगा कार्यक्रम में लोगों ने योगा से होने वाले फायदे के बारे में जाना.

इस कार्यक्रम में बोकारो के विभिन्न योग संस्थान जैसे पतंजलि, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग और राम कृष्ण मिशन के योगा के प्रशिक्षक मौजूद थे. योगोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए आमजनों में जागरूकता और योगा के प्रति लोगों को जागृत करना था.

योग युक्त और रोग मुक्त झारखंड के संदेश पर इंडियन योग एसोसिएशन झारखंड के वाइस चेयरपर्सन परिणीता सिंह ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी को नियमित योग करना चाहिए.  शरीर की तंदुरुस्ती बनी रहे और हम सब स्वस्थ रहें. वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सीमा देवी ने बताया कि योग कार्यक्रम में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. हम सभी को निरंतर योग करना चाहिए. योग से हमारा शरीर निरोगी रहता है. वहीं 12 वर्षीय संत जेवियर विद्यालय की छात्रा पीहू ने बताया कि योगा कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा. यहां आकर बहुत सारे योगासनों के बारे जानने और सीखने को मिला. योग कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को शरबत और चना वितरित किया गया.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 17:42 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें