चुनौती से भरी तस्वीरें हमारे दिमाग को तेज करने में सहायक होती है ऐसी तस्वीरें खुद में ऐसा भ्रम जाल फैलाने की काबिलियत रखती है, जो आपको इतना कन्फ्यूज कर दें कि असली नकली और सही गलत का फर्क समझना मुश्किल हो जाता है. लेकिन इन तस्वीरों की पहेलियों को सुलझाने की प्रैक्टिस अक्सर करते रहने से आपका ना सिर्फ दिमाग तेज होता है, बल्कि किसी भी चीज़ को समझने का ऑब्जर्वेशन स्किल और नजरिया भी बेहतर होता है. तभी तो बेहद लोकप्रिय होने लगी हैं ऑप्टिकल भ्रम चुनौतियां.
Optical Illusion: ऑप्टिकल भ्रम तस्वीर में एक जैसी दो तस्वीरों के बीच चार अंतर खोजने की चुनौती दी गई है. तस्वीर एक Gym की है. जिसमें कसरत करने के बहुत से उपकरण दिखाई दे रहे हैं. जिनमें 4 अंतर छुपे हैं. जल्द से जल्द जो इन अंतरों की तलाश करेगा, वो सुपर स्मार्ट कहलाएगा. आजकल ऐसे ऑप्टिकल इल्यूजन वाली पहेलियां काफी चर्चा में रहती हैं जो लोगों का दिमाग चकरा देती हैं.
एक जैसी दो तस्वीर में छुपे है 4 अंतर
चुनौती के तौर पर जो तस्वीर पेश की गई है वो एक जिम की है. जहाँ एक्सरसाइज करने का हर वो साधन मौजूद है जिसके जरिए लोग खुद को फिट बना सकते हैं. जिम की ये तस्वीर एक नहीं बल्कि हूबहू दिखती दो है और उन एक जैसी 2 तस्वीरों के बीच 4 अंतर खोजना किसी के लिए भी आसान नहीं है. जो लोग भी इस चुनौती को सुलझाने में जुटेंगे उन्हें अच्छी खासी माथापच्ची करनी पड़ेगी. क्योंकि तस्वीर में छुपा चैलेंज बेहद पेंचीदा है. Bright Side की बनाई इस तस्वीर में उन अंतरों की तलाश करना इतना आसान नहीं, जितना तस्वीर देखकर आपको लग सकता है.

पैनी नज़र वालों को ही दिखेगा अंतर
ऑप्टिकल भ्रम तस्वीरों का मकसद आपको कन्फ्यूज कर दिमागी कसरत कराना ही होता है. ऐसे में जिम में कसरत के साधनों वाली दोनों तस्वीरों में अंतर खोजना बाज नजरों वाले के लिए ही मुमकिन है. अगर आप दोनों तस्वीरों को गौर से देखेंगे तो एक एक कर आपको वो अंतर नजर आने शुरू हो जाएंगे. जैसे- दीवार पर टंगा हैंगर, पंचिंग बैग की चेन, जिम की ज़मीन पर रखी प्लेट्स के होल, और बेंच प्रेस पर नजर डालेंगे तो इन सभी में आपको कोई न कोई अंतर नजर आ जाएगा. अगर अब भी आप उन अंतरों को समझ नहीं पा रहे है तो ऊपर दी गई तस्वीर में गौर से देखिए. लाल घेरे में वो सभी अंतर आपको दिखाई दे जाएंगे.
.
Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Quiz, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 15:57 IST








