Bhind News: 6 महीने में दूसरी बार चंबल पुल खराब, टूट सकता है दो राज्यों का संपर्क!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरविंद शर्मा/भिंड: एमपी और यूपी को जोड़ने वाले चंबल पुल में एक बार फिर गैप आ गया है. ऐसे में चंबल पुल पर वाहनों का आवागमन बंद हो सकता है. इस पुल पर पिछले 6 माह में दूसरी बार खराबी आई है. राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा एक बार फिर से पुल की तकनीकी खराबी दूर करने के लिए सुधार कार्य कराए जाने को लेकर प्लान तैयार किया गया है.

दरअसल, भिंड की सीमा को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले चंबल पुल पर रेत-गिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रकों का आवागमन बना रहता है. इस वजह से चंबल पुल आए दिन क्रेक होता रहता है. हैरानी की बात यह कि करीब 6 माह पहले चंबल पुल पर भारी वाहनों की वजह से क्रेक हो गया था, जिसके बाद 4 माह तक यह पुल बंद रहा था.

इसके बाद मरम्मत कार्य होने के बाद पुल को फिर से शुरू कर दिया गया. वर्तमान में चंबल पुल के आठवें पिलर में गैप आया है. इस पिलर का स्लैब 6-7 इंच खिसक गया है. पिलर खिसक जाने की रिपोर्ट पर लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सुधार कराए जाने की स्वीकृति मांगी गई है.

आपके शहर से (भिंड)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

रात को रेत-गिट्टी के वाहन होते हैं पास
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले चंबल पुल में पिछले 6 माह में दूसरी बार क्रेक होने की समस्या सामने आई है. दोनों राज्यों से रेत गिट्टी के भारी वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे आए दिन चंबल पुल पर क्रेक हो जाता है. सूत्रों की मानें तो जिले की थानों में प्राइवेट लड़के लगा रखे हैं. ऐसे में यह लड़के पैसे लेकर ओवरलोड वाहन को पास कराते हैं.

1976 में बना था चंबल पुल
दो राज्यों को जोड़ने वाले चंबल पुल का निर्माण साल 1976 में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर चंबल नदी पर इटावा और भिंड जिले की सीमा पर हुआ था. चार दशकों से ज़्यादा समय तक यह पुल दोनों राज्यों में आवागमन का सुगम रास्ता बना रहा. इस पुल पर 20 से 25 टन वाहनों का वजन ले जाने की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में 50 से 70 टन तक ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं.

आदेश का इंतजार है 
इस पूरे मामले में एनएचएआई इटावा के अधिशासी अभियंता मुकेश ठाकुर ने बताया कि चंबल पुल के पिलर में गैप आया है. पुल में सुधार कार्य कराया जाना है. समय रहते सुधार नहीं कराया गया तो तकनीकी खराबी के चलते पुल का गैप ओर बढ़ेगा. सीनियर को रिपोर्ट कर दिया गया है, आदेश का इंतजार है.

Tags: Bhind news, Bridge, Chambal news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें