जमुई. बिहार के जमुई शहर से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां 2 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या के पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है. घटना खैरमा मोहल्ले की है. इस घटना को अंजाम देने का आरोप बच्ची के पड़ोसी के रिश्तेदार 25 वर्षीय युवक रंजीत मांझी पर लगा है. इस मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार बीते रविवार की दोपहर से 2 साल की मासूम ऋषि लापता थी. बताया जा रहा है कि रंजीत मांझी ने ही पहले बच्ची को अगवा किया और फिर अपने नाना के घर ले जाकर हत्या को अंजाम दिया.
हत्या करने के बाद रंजीत बच्ची के शव को झोला में डाल पीठ पट लादकर बस स्टैंड के पास ले गया और कचरा के ढेर में फेंक दिया. बच्ची की हत्या करने के बाद उसे झोला में ले जाते हुए रंजीत मांझी सीसीटीवी में कैद हो गया. रविवार की दोपहर में ऋषि अपने भाई बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी. बाद में वह लापता हो गई जिसके बाद उसके पिता राजकुमार यादव ने इलाके में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला. इसी दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाले जागो मांझी का नाती रंजीत भी नाना का पैसे चुराकर गायब है.
बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर जागो मांझी और उसके नाती रंजीत दोनों ने शराब पी रखी थी. बाद में रंजीत ही मासूम बच्ची को अपने नाना के घर ले गया और फिर उसकी हत्या कर दी. आशंका जतायी जा रहा है कि इस दौरान बच्ची के साथ रेप भी किया होगा और गला दबाकर हत्या करने के बाद रंजीत ने शव को ठिकाने लगाया. परिवार वालों ने जब पुलिस को बताते हुए रंजीत पर शक किया तो पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार किया और फिर उसे पूछताछ शुरू की. फिर छापेमारी कर बच्ची के शव को बस स्टैंड के समीप कचरा के ढेर से बरामद किया है.
आपके शहर से (जमुई)

Giriraj Singh का देश के बंटवारे पर बड़ा बयान, मुस्लिमों को लेकर कह दी बड़ी बात | Breaking News | Bihar

JAC 10th, 12th Result live Update : 10वीं, 12वीं की रिजल्ट डेट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से कर पाएंगे चेक

Street Food : समस्तीपुर में लें राजस्थानी फालूदा का स्वाद, गर्मी से बचाव के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

भागलपुर से समस्तीपुर जा रहा अमूल मिल्क का चोरी ट्रक बरामद, चोरों ने बेच दिया मिठाई और दूध

OMG! एक पेड़ पर इतने कटहल कि गिन नहीं पाएंगे आप, दरभंगा में दूर-दूर से देखने आ रहे लोग, देखें वीडियो

Jharkhand Politics : बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर झारखंड में गरमाई सियासत, BJP ने की NRC की मांग

JP यूनिवर्सिटी UG पार्ट-3 की 30 जून से होगी परीक्षा, छात्र यहां से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

‘2000 रुपए से कम का तेल लेने पर नोट मंजूर नहीं’, पटना में पेट्रोल पंप की मनमानी से परेशान हो रहे लोग

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल ऊर्फी जावेद के जबरा फैन से मिलिए! सड़क पर पेपर ड्रेस पहन कर ढाया क़हर

LNMU के टीचर, नॉन टीचिंग स्टाफ और पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी! मिलेगा बकाया पैसा
फिलहाल शव का पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच कराई जा रही है, साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक रंजीत कचरा चुनने का काम करता है और वो शराबी प्रवृत्ति का है. इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर से बच्ची लापता थी, जिसका शव गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की निशानदेही पर कचरे के ढेर से बरामद किया गया है. दो साल की मासूम कि किस तरह हद से हत्या की गई और उसके साथ कोई गलत काम हुआ कि नहीं यह पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के रिपोर्ट के बाद सामने आएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
.
Tags: Bihar News, Crime News, Jamui news
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 15:40 IST








