अफगानिस्तान में दुल्हनों की रेट लिस्ट! कुंवारी लड़की कीमत 4 लाख, विधवा से शादी करने के लिए देने के होंगे 2 लाख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कुंवारी लड़की से शादी के लिए 4,00,000 अफगानी रुपये लड़की के परिवार को देने होंगे.
किसी विधवा महिला से शादी के लिए दो लाख अफगानी रुपये का भुगतान करना होगा.
एक और पत्नी यानी बहुविवाह के लिए लड़की के परिजनों 6 लाख रुपये अदा करने होंगे.

जब से अफगानिस्तान में तालिबान का शासन शुरू हुए है, आए दिन नए-नए फरमान पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. इन दिनों एक नया फरमान बेहद चर्चा का विषय बना हुए है और वह है दुल्हनों की रेट लिस्ट. अफगानिस्तान में तालिबान के सुप्रीम कमांडर के बीमार होते ही बड़े अधिकारी बेलगाम हो गए हैं. अब उन्होंने अपने शीर्ष कमांडर के आदेशों को धता बताते हुए दुल्हन की नई कीमतें निर्धारित करने की बकायदा लिस्ट निकाल दी है. दुल्हन की रेट लिस्ट में कुंवारी लड़की से शादी करने के बदले 4 लाख अफगानी नोट देने होंगे. वहीं, किसी विधवा से शादी करने वाले को 2 लाख अफगानी नोट देने होंगे. इसके पहले तालिबान की सर्वोच्च नेता ने कहा था कि जबरन शादी पर रोक लगा दी जाए और महिलाओं को संपत्ति नहीं माना जाना चाहिए.

अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत के तालिबान के सूचना एवं संस्कृति निदेशक खालिकयार अहमदजई ने प्रांत में दुल्हन की नई कीमत वाला एक ट्वीट जारी किया है. उन्होंने इसे एक बड़ा कदम बताते हुए दुल्हन की नई कीमतों के विवरण की घोषणा भी की है. इस घोषणा के मुताबिक एक कुंवारी लड़की से शादी के लिए 4,00,000 अफगानी रुपये, किसी विधवा से शादी के लिए दो लाख, दूसरी पत्नी के लिए यानी बहुविवाह के तहत शादी करने के लिए 6 लाख अफगानी रुपये देने होंगे. अगर किसी पुरुष की पहली पत्नी मर गई हो और वह किसी कुंवारी लड़की से शादी करना चाहता है तो इसके लिए उसे पांच लाख अफगानी रुपये देने होंगे.

पकतिया प्रांत के सूचना एवं संस्कृति निर्देशक द्वारा जारी किए गए इस ट्वीट के बाद पूरे अफगानिस्तान में हलचल मचा दी है. यह कहा गया कि तालिबान के बूढ़े कमांडरों द्वारा अपनी उम्र से कम शादी करने के लिए यह फरमान जारी किया गया है. इस फरमान के तहत लड़की के परिवार को निर्धारित रकम दिए जाने पर उसे शादी उस पुरुष से करनी होगी जो यह रकम अदा करेगा.

इसके पहले भी अफगानिस्तान में तालिबान कमांडरों द्वारा अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़कियों से शादी की गई थी. इसमें तालिबान के एक गवर्नर हाजी वफ़ा ने अपनी उम्र से कम 20 साल की लड़की से शादी की थी.उन्होंने अपने नए ससुर को उनकी बेटी से शादी करने के बदले लगभग 14 लाख रुपये की रकम दी थी.

अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद शादी करने वाले दूसरे तालिबानी अधिकारी का नाम हाफिज राशिद  बताया गया है. राशिद की उम्र 50 साल है और उसने 20 साल की लड़की से शादी की थी. हाफिज राशिद ने नई पत्नी के परिवार को लगभग 11 रुपये का भुकतान किया था.

दिलचस्प यह है कि तालिबान के सुप्रीम लीडर अब्दुल्लाह अखुंदजादा ने सरकारी अधिकारियों को दूसरी तीसरी और चौथी शादी करने से रोकने का आदेश जारी किया था. साथ ही यह भी कहा था कि अफगानिस्तान में जबरन शादी नहीं की जाएगी और महिलाओं को संपत्ति नहीं माना जाना चाहिए.

अफगनिस्तान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जारी की गई नई दुल्हन की कीमतों को लेकर खासा हंगामा मच गया है. हंगामें के बाद वरिष्ठ अधिकारी ने इस ट्वीट को फिलहाल डिलीट कर दिया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह नया नियम एक बार फिर लागू किया जा सकता है.

Tags: Afghanistan news, Taliban News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें