
नई दिल्ली. भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने बीते रविवार को डेस्ट्रॉयर आईएनएस मोरमुगाओ (INS Mormugao) से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (Brahmos Supersonic Cruise Missile) का सफल परीक्षण किया था. इस परीक्षण ने नौसेना की समुद्र में मारक क्षमता और ताकत को साबित किया है. इसके ठीक एक सप्ताह बाद अब भारतीय नौसेना ने अपने नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस (INS) मोरमुगाओ से समुद्र में तैरने वाले सुपरसोनिक लक्ष्य का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. यह पहला प्रयास आईएन की फ्यूचर प्रूफ कॉम्बैट रेडीनेस और आत्म निर्भर भारत के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है. इस सबके बाद भारत समुद्र में लगातार अपनी ताकत और मारक क्षमता को मजबूत बनाने का काम कर रहा है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गोवा (Goa) के पश्चिमी तट पर ऐतिहासिक बंदरगाह शहर (Historic Port City) के नाम पर नामित, मोरमुगाओ ने संयोग से गत 19 दिसंबर, 2021 को अपनी पहली समुद्री यात्रा की थी, जब गोवा ने पुर्तगाली शासन (Portuguese Rule) से 60 साल की आजादी का जश्न मनाया.
ये भी पढ़ें- कांप उठेंगे दुश्मन! नौसेना ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, समुद्र में मिलेगी बड़ी ताकत
भारतीय नौसेना ने कहा कि जहाज की लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 7,400 टन के विस्थापन के साथ 17 मीटर है और इसे भारत में निर्मित सबसे शक्तिशाली युद्धपोतों (Warships) में से एक माना जा सकता है. जहाज को चार शक्तिशाली गैस टर्बाइनों द्वारा चलाया जाता है जिसमें संयुक्त गैस और गैस (COGAG) की व्यवस्था है. यह जहाज 30 समुद्री मील से अधिक की स्पीड प्राप्त करने में सक्षम है. जहाज ने स्टील्थ सुविधाओं को बढ़ाया है जिसके परिणामस्वरूप रडार क्रॉस सेक्शन (RCS) कम हो गया है.
मोरमुगाओ सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल जैसे अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है. जहाज में एक आधुनिक निगरानी रडार लगा है जो जहाज की तोपखाना हथियार प्रणालियों (Gunnery Weapon Systems) को लक्षित डेटा प्रदान करता है. स्वदेशी विकसित रॉकेट लांचर, टारपीडो लॉन्चर और एएसडब्ल्यू हेलीकॉप्टर जहाज को पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता (Anti-Submarine Warfare Capabilities) प्रदान करते हैं. रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने कहा कि यह परमाणु, जैविक और रासायनिक (NBC) युद्ध स्थितियों में लड़ने के लिए सुसज्जित है.
.
Tags: Brahmos, Indian navy, Supersonic Cruise Missile
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 12:10 IST








