
जब भी जीवन में चुनौतियां आती हैं, तो वो कई बार एक-एक कर के आती हैं और कई बार एक साथ घेर लेती हैं. अब ये हमारे ऊपर है कि वो उन चुनौतियों से कैसे बचे और उनका सामना कैसे करे. यही सिद्धांत शायद जानवरों में भी होता है. कई बार वो मुश्किलों से डरकर भागने का विकल्प चुनते हैं वहीं कई बार वो उन मुश्किलों का सामना करना पसंद करते हैं. इन दिनों एक भैंसे का वीडियो वायरल (buffalo vs lions and hippos) हो रहा है जो शेर और हिप्पो के रूप में सामने आने वाली चुनौतियों से एक साथ लड़ता नजर आ रहा है.
न्यूज18 हिन्दी की सीरीज ‘Wildlife Viral’ के तहत हम आपके लिए लेकर आते हैं जंगल और जंगली जानवरों से जुड़े ऐसे वीडियोज जो आपको हैरान कर देते हैं. आज हम बात कर रहे हैं एक बहादुर जंगली भैंसे (lions and hippo attack buffalo) की जिसने शेरों और हिप्पो के आगे घुटने नहीं टेके और अपनी जान बचाकर बच निकला. यूट्यूब चैनल Hassanein पर ये वीडियो कुछ महीनों पहले शेयर किया गया है जो मसाई मारा नेशनल रिजर्व का है.
कई हमलावरों से एक साथ निपटा भैंसा
वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि करीब 15 शेरों ने एक भैंसे को घेर लिया है और वो उसे पकड़ने की कोशिश में लगे हैं. बीच-बीच में वो उसके शरीर को दबोच भी लेते हैं पर फिर भैंसा भाग निकलता है. जैसे-तैसे कर के वो एक छोटे से तालाब तक पहुंचता है और शेरों से बचने के लिए उसमें चला जाता है. शेर उसे घेरकर वहीं बैठ जाते हैं पर तालाब के अंदर नहीं उतरते. उसी समय वहां कुछ हिप्पो आ जाते हैं. हिप्पो को शायद भैंसे का उनके पानी में होना पसंद नहीं आता, इसलिए वो भी भैंसे के ऊपर हमला करना चालू कर देते हैं. पर भैंसा उनसे भी टकरा जाता है और खुद से दूर भगा देता है.
वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
कुछ देर बाद जब शेर वहां से दूर हो जाते हैं तो भैंसा मौका देखकर वहां से भाग निकलता है और अपनी जान दो-दो हमलावरों से बचा लेता है. इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि जब वो भैंसा अपने झुंड में लौटेगा तो सबको बताएगा कि उसके साथ क्या हुआ. एक ने कहा कि अंत में जैसे भैंसा पानी से बाहर निकलता है, वो देखकर तो लग रहा है कि उसकी चाल किसी विजेता की है!
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 15:43 IST








