CSK vs GT: चेपॉक में टॉस होगा अहम, 7 में से 4 मुकाबले… पंड्या की नजर धोनी के खिलाफ चौके पर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के क्वालिफायर-1 में आज डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की भिड़ंत 4 बार खिताब पर कब्जा करने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होने जा रही है. यह मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा. यहां टॉस अहम रहेगा. डिफेंडिंग चैंपियन टीम गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे. टीम ने लीग राउंड में सबसे अधिक 10 मैच जीते. दूसरी ओर एमएस धोनी की अगुआई में सीएसके फिर से फॉर्म में लौट आई है. आईपीएल 2022 की बात करें, तो टीम प्वाइंट टेबल में 9वें नंबर पर रही थी. सीएसके 4 बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुकी है. उसकी नजर 5वें खिताब पर है. टीम घरेलू मैदान का भी फायदा उठाना चाहेगी.

चेपॉक में होने वाले मैच की बात करें, तो आईपीएल 2023 में मैदान पर अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. दूसरी पारी में ओस पड़ती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी. 7 में से 4 मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को ही जीत मिली है. गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड सीएसके के खिलाफ आईपीएल में बेहतरीन रहा है. दोनों के बीच अब तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में टाइटंस को जीत मिली है. ऐसे में हार्दिक पंड्या आज जीत का चौका लगाना चाहेंगे.

क्या हार्दिक करेंगे गेंदबाजी?
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अंतिम 3 मैच में गेंदबाजी नहीं की है. ऐसे में देखना होगा कि क्या वे क्वालिफायर-1 में बॉल डालते हैं या नहीं. वे आईपीएल 2023 में नई गेंद से ओवर करते हुए नजर आए हैं. पिछले मैच में यश दयाल और मोहित शर्मा ने मिलकर 8 ओवरों में 93 रन खर्च किए थे. ऐसे में पंड्या इस अहम मैच में कुछ अलग करना चाहेंगे. टीम के लिए खुशखबरी भी है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल फिर से टीम से जुड़ गए हैं. आयरलैंड का यह खिलाड़ी इंटरनेशनल सीरीज के कारण कुछ मैच में नहीं खेल सका.

शुभमन गिल शतक ठोके या शून्य पर हों आउट, हर मैच के बाद खुद को और थकाते हैं, क्या DHONI उनकी आग से बच पाएंगे?

4 पारियों में बने हैं 200 से अधिक रन
एमए चिदंबर स्टेडियम चेपॉक की बात करें, तो अब मौजूदा सीजन के 7 मैच में यहां 4 पारियों में 200 से अधिक रन बने हैं. 217 रन सबसे बड़ा स्कोर रहा है. अंतिम 3 मैच की बात करें, तो 167 रन बेस्ट स्कोर है. ऐसे में क्वालिफायर-1 में भी यहां 170 से 180 के बीच स्कोर बन सकता है. एलिमिनेटर का मुकाबला भी यहीं खेला जाना है. 24 मई को होने वाले इस मैच में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी.

Tags: IPL, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें