मां के साथ नजर आ रहे दोनों बच्चे हैं खास, 1 है इंडस्ट्री का बादशाह तो दूसरा लाइम लाइट से दूर रहकर कमा रहा नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. फिल्मी दुनिया में कई खास चेहरे हैं, जिनके नाम से ही फिल्में बिकती हैं. इन कलाकारों का चेहरा अब एक ब्रैंड बन चुका है, जिन्हें देखकर दर्शक खींचे चले आते हैं. इन सितारों के यदि आपको बचपन के फोटोज दिखाए जाएं तो शायद आप पहचान ना पाएं. ऐसे ही एक सुपरस्टार का फोटो आपके सामने है, जिसमें वे अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं. इस स्टार के साथ उनका छोटा भाई भी नजर आ रहा है. फोटो में दिख रहे ये तीनों चेहरे ही खास हैं और तीनों की अपनी अलग पहचान है.

फोटो में दिख रही महिला को लेकर आपको एक हिंट देते हैं. ये महिला अपने दौर की मशहूर सोशल एक्टिविस्ट थीं और राजनीतिक हस्तियों के साथ इनका उठना बैठना था. इतना ही नहीं इनके पति मशहूर कवि लेखक थे, जिनकी कविताओं को आज भी पसंद किया जाता है. इसके अलावा फोटो में पीछे दिख रहा लड़का बॉलीवुड की जान है. वहीं, छोटा लड़का बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम है.

साइकोलॉजी पढ़ाती थीं…
अब तक तक आपने शायद इस प्रसिद्ध परिवार का अंदाजा लगा लिया होगा. यदि नहीं तो हम आपको बता देते हैं. ये महिला हैं तेजी बच्चन और इनके साथ हैं अमिताभ और अजिताभ बच्चन. हरिवंश राय बच्चन का यह परिवार सोशल, बॉलीवुड और बिजनेस की दुनिया का जाना पहचाना नाम है. अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह फोटो एक दफा शेयर किया था. तेजवंत कौर सूरी का जन्म 12 अगस्त 1914 को हुआ था. वे साइकोलॉजी की टीचर थीं और साथ ही सोशल एक्टिविस्ट भी थीं. हरिवंश इंग्लिश के व्याख्याता थे. तेजी और हरिवंश की मुलाकात लाहौर के एक कॉलेज इवेंट के दौरान हुई थी.

amitabh bachchan, ajitabh bachchan, harivansh rai bachchan, teji bachchan, aishwarya rai bachchan, abhishek bachchan, shweta nanda, amitabh bachchan age, amitabh bachchan brother, bachchan family, amitabh bachchan family details, amitabh bachchan old photo, amitabh bachchan childhood photos, amitabh bachchan mother, amitabh bachchan father, bollywood news

(amitabh bachchan/twitter)

फोटो में नजर आ रहे छोटे देओल को पहचाना? हो गए हैं 29 साल के गबरू, दादा धर्मेंद्र के हैं लाडले

अजिताभ और अमिताभ दोनों अपनी दुनिया में बादशाह
अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज में हुआ था. अमिताभ ने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने का मन बनाया और 1969 में आई फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से बॉलीवुड में कदम रखा. एंग्री यंग मैन से लेकर वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड में जगह बनाई. उन्हें मिलेनियम स्टार का दर्जा प्राप्त है. परिवार की बात करें तो पत्नी जय बच्चन और बच्चे अभिषेक और श्वेता बच्चन हैं. वहीं, ऐश्वर्या राय उनकी बहू हैं. अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ हमेशा लाइम लाइट से दूर रहे. अजिताभ का जन्म 18 मई 1947 को प्रयागराज में हुआ था. अजिताभ ने ही अमिताभ के लिए फिल्मी दुनिया में रास्ता बनाया था. इसके बाद वे अमिताभ के साथ मुंबई रहने लगे थे. शुरुआती दौर में वे अमिताभ के मैनेजर के तौर सारा काम देखते थे. इसके बाद वे लंदन चले गए और अपना व्यवसाय शुरू कर दिया. अजिताभ आज बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम बन चुके हैं.

Tags: Amitabh bachchan, Entertainment Special, Harivansh rai bachchan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें