
हाइलाइट्स
प्रेमी ने प्रेमिका के परिजनों पर तेजाब डालकर जलाया.
प्रेमिका के पति सहित दो बच्चे भी गंभीर रूप से जख्मी.
मोतिहारी चकिया नगर की घटना, मुजफ्फरपुर में इलाज.
प्रियांक सौरभ
मोतिहारी/मुजफ्फरपुर. मोतिहारी जिला के चकिया से प्रेम प्रसंग में सनकी प्रेमी द्वारा एक दिलदहलाने वाली वारदात को को अंजाम दिया गया है. जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में देर रात एक आशिक ने देर रात सोए अवस्था मे घर के ऊपर से तेजाब डाल दिया जिससे महिला उसके पति और दो बच्चे झुलस गए. अगली सुबह चारो घायलों को मोतिहारी से मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां चारो घायलों का इलाज चल रहा है.
पीड़िता ने बताया कि महेश भगत नलजल में ठेकेदारी का काम करता था, जिसमें उसके पति भी काम करते थे. इस दौरान उसने महिला से मिलना-जुलना शुरू कर दिया. फिर कुछ दिन बाद मोतिहारी कोर्ट में शादी का पेपर भी बन गया, जिसे उक्त महिला गलत बता रही है. महिला का आरोप है कि महेश भगत उसे साथ भागने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन महिला मना कर रही थी. वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर जाना नहीं चाहती थी, जिससे नाराज प्रेमी ने ये खौफनाक कदम उठाया.
इस मामले में यह जानकारी भी सामने आई है कि तीन दिन पहले प्रेमी महेश प्रेमिका शीला के घर पहुंचा और कागज को दिखाते हुए अपने साथ चलने को कहा जिसके बाद से शीला के पति और प्रेमी महेश में जोरदार बहस और नोंकझोंक भी हुई थी. इसके बाद आरोपी महेश ने बीती रात घर के छत पर सीढी लगा कर चढ़ा और सो रहे पूरे परिवार पर तेजाब डाल कर जख्मी कर दिया. छत पर महेश ने तेजाब और पेट्रॉल दो बड़े गैलन में लेकर चढ़ा था. तेजाब को फेंक कर घायल करने के बाद महेश ने दोनों गैलेनों को छत पर छोड़कर फरार हो गया.
चकिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों को तेजाब से बुरी तरह जली हालत में अस्पताल में लाया गया था. जिसका प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच भेजा गया. वहीं, चकिया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच और अरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की है.
मुजफ्फरपुर में इलाज करवा रही महिला ने बताया कि आरोपी महेश भगत भी शादीशुदा है, लेकिन उसके बच्चे नहीं है. वहीं महिला के तीन बच्चे हैं. एक बेटा बाहर रहता है जबकि एक बेटा और बेटी घर में था. तभी देर रात महेश भगत ने एसबेसट्स हटाकर ऊपर से तेजाब से नहला दिया और दरवाजा की कुंडी लगा दी. इस मामले में थाना में आवेदन दिया गया है. फिलहाल सबकी हालत नाजुक है और सबका इलाज मुजफ्फरपुर के SKMCH के बर्न वार्ड में चल रहा है.
.
Tags: Acid attack, Bihar crime news, Champaran news, Motihari news
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 08:50 IST








