आज का पंचांग 23 मई 2023: करें ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी, मंगलवार व्रत, जानिए, शुभ अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी है.
ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी पर गणेश भगवान की पूजा की जाती है.

आज का पंचांग 23 मई 2023 (Aaj Ka Panchang): आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी है. साथ ही मंगलवार का व्रत भी हनुमान जी के भक्त रखते हैं और उनकी पूजा विधि-विधान से करते हैं. हर माह में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि पर गणपति बप्पा की पूजा की जाती है. आपको बता दें कि प्रत्येक महीने दो चतुर्थी तिथि पड़ती है, जिसमें प्रथम यानी कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और दूसरी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का बेहद महत्व है. इसे संकष्टी और विनायक चतुर्थी कहा जाता है. यदि आप आज के दिन गणेश भगवान की पूजा करने वाले हैं तो उसके नियमों को भी जानना जरूरी है. पूजा करने से पहले सुबह उठकर पूजा घर की सफाई करें. स्नान करके पूजा, व्रत करने का गणेश जी के समक्ष संकल्प लें.

पूजा में भगवान गणेश जी को चंदन, पीले फल, अक्षत, पीले पुष्प, दीपक, दूर्वा, धूप, अगरबत्ती आदि चढ़ाएं. बप्पा को उनका पसंदीदा भोग मोदक चढ़ाएं. आरती करते समय मंत्रों का जाप करें और गणेश चालीसा पढ़ें. आज के दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं. घर में खुशहाली और सुख शांति बनी रहती है. मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. संतान की प्राप्ति होती है.

आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की भी पूजा की जाती है. मंगल दोष है तो आप इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए बजरंगबली की पूजा अवश्य करें. सुबह उठकर स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें. पूजा घर की सफाई करें. बजरंगबली की तस्वीर के सामने व्रत का संकल्प लें. पूजा में श्री राम जी और मां सीता की भी तस्वीर अवश्य रखें. दीपक, अगरबत्ती, धूप आदि जलाएं. लाल रंग के फल, फूल, सिंदूर, वस्त्र आदि अर्पित करें. आरती करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें. जरूरतमंदों को फल, वस्त्र, मिठाई आदि दान करें और मंगल ग्रह दोष से मुक्ति पाएं. श्रदा भाव से मंगलवार का व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से हनुमान जी का आशीर्वाद सदा आपके ऊपर बना रहेगा. आइए जानते हैं आज के पंचांग के अनुसार, राहुकाल, दिशाशूल, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि के बारे में.

23 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी
आज का करण – वणिज
आज का नक्षत्र – आर्द्रा
आज का योग – शूल
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – मंगलवार
आज का दिशाशूल –उत्तर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:55:00 AM
सूर्यास्त – 07:16:00 PM
चन्द्रोदय – 08:07:00
चन्द्रास्त – 22:48:00
चन्द्र राशि– मिथुन

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:42:44
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:29 से 12:45:20 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:11:05 से 09:05:56 तक
कुलिक– 13:40:11 से 14:35:02 तक
कंटक– 06:21:23 से 07:16:14 तक
राहु काल– 15:56 से 17:36
कालवेला/अर्द्धयाम– 08:11:05 से 09:05:56 तक
यमघण्ट– 10:00:47 से 10:55:38 तक
यमगण्ड– 08:52:13 से 10:35:04 तक
गुलिक काल– 12:36 से 14:16

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें