Exclusive: ‘दहाड़’ एक्टर विजय यूं बने ‘सीरियल किलर’, इंडस्ट्री में हुए 10 साल, जल्द करीना संग आएंगे नजर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ​अपने अभिनय से फिल्मी दुनिया में अलग पहचान बनाने वाले विजय वर्मा (Vijay Varma) हाल ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ सी​रीज ‘दहाड़’  (Dahaad) में नजर आए थे. इसमें विजय पहली बार ‘सीरियल किलर’ के किरदार में नजर आए. फिल्म में यह किरदार करना उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहा. ​इस किरदार की तैयारी के लिए भी उन्होंने खास मेहनत की. हाल ही विजय ने ​न्यूज18 हिंदी से फिल्म और अपने कांस एक्सपीरियंस पर बातचीत की.

सीरीज ‘दहाड़’ राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें सोनाक्षी ‘अंजलि भाटी’ के किरदार में हैं. वे सीरियल किलिंग से जुड़े केस की गुत्थी सुलझा रही हैं. 29 मार्च 1986 को जन्में विजय ने इस सी​रीज में आनंद स्वर्णकार का किरदार निभाया है, जो यूं तो व्याख्याता है लेकिन वह अपराध की दुनिया में शामिल है. इस किरदार को करना विजय के लिए काफी चैलेंजिंग था. यह पहला मौका था जब वे इस तरह का अलग किरदार निभा रहे थे.

साइकोलॉजिस्ट से की चर्चा
अपने किरदार को लेकर विजय ने बताया, ‘जब यह किरदार सुना तो यह काफी डरावना था. जब भी मुझे लगता है कि यह मुझसे नहीं होगा, तब ही मेरी असल शुरुआत होती है. मैं किरदार को चैलेंज के तौर पर लेता हूं और उसे करने में जुट जाता हूं. सीरियल किलर का किरदार आसान नहीं था क्योंकि पर्दे पर एक सामान्य व्यक्ति के भाव दिखाने थे, जिसके मन में अपराध का ताना बाना चल रहा होता है. यह मेरे लिए काफी चुनौतीभरा था. इसके लिए मैंने साइकोलॉजिस्ट की भी मदद ली ताकि मैं किरदार का बेसिक ढांचा समझ सकूं.’

Vijay Varma, Vijay Varma career, Vijay Varma details, Vijay Varma latest news, Vijay Varma dahaad, anand swarnkar character, Vijay Varma latest interviews, Vijay Varma at cannes, Vijay Verma photos, Vijay Varma personal life, Vijay Varma birthday, Vijay Varma tammnah bhatia, The Devotion of Suspect X

Vijay @ Cannes 2023 (instagram/vijay varma)

एक तरह के किरदार नहीं करूंगा
विजय कहीं संजीदा किरदार में बंधकर ना रह जाएं, इस पर विजय का कहना था, ‘हां, यह डर मुझे भी लगता है. दर्शक मुझे जिस किरदार में देखना चाहेगी मैं वह करने की कोशिश करूंगा. सीरियल किलर जैसे किरदार बार बार नहीं किए जा सकते. मैंने प्लानिंग कर रखी है और आने वाले दिनों में मैं कुछ डिफरेंट तरह के किरदारों में दिखूंगा.’ इस बार विजय ने कांस में दूसरी बार शिरकत की. इस अनुभव को लेकर विजय का कहना था, ‘कांस का अनुभव मेरे लिए खास था क्योंकि मैंने इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं. इससे पहले मैं 18 मई 2013 को कांस में पहली बार गया था, इसके बाद वापस 18 मई 2023 को कांस में गया. यह मेरे लिए गर्व वाला क्षण था.’

निजी जिंदगी को लेकर होने वाली गॉसिप पर विजय का कहना था, ‘मेरे लिए इस तरह का पहला अनुभव है. मैं इस तरह की बातों को समझने की कोशिश कर रहा हूं. साथ ही यह बात समझ रहा हूं कि पब्लिक फिगर होने के नाते इस तरह की बातें होंगी ही.’ विजय अब जल्द ही सुजॉय घोष की फिलम The Devotion of Suspect X में नजर आएंगे. इसमें वे करीना कपूर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

Tags: Entertainment Special, Kareena kapoor, Sonakshi sinha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें