आलिया भट्ट की जिंदगी जीना चाहते हैं राजकुमार राव, अवॉर्ड फंक्शन में किया हैरतअंगेज खुलासा, दंग रह गए लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इन दिनों चारों तरफ अवॉर्ड फंक्शन्स की बहार छाई हुई है. बीते दिनों मुंबई में फेमिना और मामाअर्थ ने मिलकर शो ‘ब्यूटीफुल इंडियन्स 2023’ आयोजित किया था. इस फंक्शन में फिल्म, टीवी और ओटीटी जगत के जाने- माने दिग्गजों ने शिरकत की थी. ‘ब्यूटीफुल इंडियन्स 2023’ में 3 कैटेगरी के अंतर्गत कुल 26 अवॉर्ड्स दिए गए. इन सब के बीच राजकुमार राव को ‘आउटस्टैंडिंग टैलेंट (मेल) अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. 

अवॉर्ड स्वीकार करने के बाद राजकुमार राव ने अपनी पूरी टीम, इंडस्ट्री के दोस्तों और अपने परिवार का धन्यवाद किया. इसी दौरान शो के होस्ट और टीवी का जाना-माना नाम करण वाही ने राजकुमार राव को स्टेज पर रोक लिया. बातों- बातों में करण वाही ने राजकुमार राव से एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसने वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ा दिए.

अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या सवाल था. तो बता दें, एक्टर से पूछा गया था कि वह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा के अलावा किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अपने जीवन की अदला- बदली करना चाहेंगे? इसके जवाब में ‘स्त्री’ एक्टर ने कहा कि वह आलिया भट्ट की जिंदगी जीना चाहेंगे. जब उनसे पूछा गया कि आखिर ऐसा क्यों तो एक्टर ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि पूरा कमरा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा.

दरअसल, राजकुमार ने अपने जवाब को समझाते हुए कहा, “आलिया भट्ट बहुत प्रतिभाशाली हैं, और मुझे यह जानकर अच्छा लगेगा कि वह भट्ट सर, सोनी मैम और रणबीर के साथ किस तरह की बातचीत करती हैं”. साथ ही एक्टर ने बताया कि वह ये भी जानना चाहेंगे कि आखिर आलिया अपने किरदार में जान डालने के लिए किस प्रकार की फिल्में देखती हैं”

राजकुमार ने ठुमकों से जीता दिल-
अपने जवाब से सबका दिल जीतने के बाद राजकुमार राव ने स्टेज पर विक्की कौशल के साथ जमकर ठुमके भी लगाए. उनका ये अंदाज देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया था. 

 ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में आएंगे नजर-
अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो राजकुमार राव ‘न्यूटन’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘स्त्री’, ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. अब जल्द ही ये एक्टर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आने वाले हैं. साथ ही उनकी फिल्म ‘स्त्री’ का अगले साल सीक्वल भी रिलीज होने वाला है.

Tags: Aalia bhatt, Alia Bhatt, Rajkumar Rao

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें