
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 23 May 2023)
मन में स्थिरता और निर्णायकता का अभाव होने से आप तेजी से कोई निर्णय नहीं ले सकेंगे. इसके परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण कार्य स्थगित रखने पड़ेंगे. नौकरी धंधे में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा. नए काम की शुरुआत करने के लिए प्रेरित होंगे. समान विचार धारा वाले व्यक्तियों के साथ बौद्धिक या तार्किक विचार बदलते रहेंगे. छोटा सा प्रवास होगा. वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. साहित्य लेखन के लिए अनुकूल दिन है.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 23 May 2023)
आज आपको समस्त दुविधाओं को किनारे रखकर मन को एकाग्र और स्वस्थ रखने की आवश्यकता है, क्योंकि मन की अस्थिरता के कारण आप हाथ में आए हुए सुनहरे अवसर को खो देंगे, ऐसी संभावना है. आज आपको जिद और अहं छोड़कर समाधानकारी व्यवहार अपनाना पड़ेगा. भाई-बंधुओं के बीच के संबंध अधिक सहयोगपूर्ण बनेंगे. कलाकारों, लेखकों और कारीगरों जैसे मौलिक सर्जकों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 23 May 2023)
तन-मन से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा. घर में मित्रों, सगे-संबंधियों के आगमन से खुशी का वातावरण रहेगा. अच्छा भोजन और सुंदर वस्त्राभूषण मिलने के योग हैं. आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है. मित्रों तथा सगे-संबंधियों से भेंट-उपहार मिलेगा. दांपत्य जीवन में सुख-शांति और निकटता अनुभव होगा. नेगेटिव विचारों को मन पर हावी न होने दें.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 01:10 IST









