OMG! इंदौर में 21000 कुल्हड़ों से बनाया महाराणा प्रताप का पोट्रेट, देखें Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिलाष मिश्रा/इंदौर: देश के वीर सपूतों को अलग-अलग तरीकों से ट्रिब्यूट दिए जाते हुए आपने देखा होगा, लेकिन समय-समय पर इसमें अनोखे प्रयोग भी हुए हैं. अब इंदौर के कुछ युवाओं ने अपनी कलाकारी का अनूठा प्रयोग दिखाया है. दरअसल, इन युवाओं ने इंदौर में इस्तेमाल किए जा चुके 21 हजार कुल्हड़ों का यूज कर महाराणा प्रताप का सबसे बड़ा पोट्रेट बनाया है, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है.

ये पोट्रेट इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि यह पूरा पोट्रेट कुल्हड़ इकट्ठा कर बनाया गया है. पोट्रेट को बनाने वाले युवा दावा कर रहे हैं कि महाराणा प्रताप का यह पोट्रेट मिट्टी के कुल्हड़ से बना है और यह विश्व की सबसे बड़ी तस्वीर है. बता दें कि यह पोट्रेट इंद्रपुरी में शिव मंदिर के पास बनाया गया है, जिसका कुल क्षेत्रफल 1900 वर्ग फीट है और इस पोट्रेट को लोग अगले दो दिन तक देख पाएंगे.

24 मई तक देख सकेंगे
मोहित संतोष वर्मा ने बताया कि इसे 15 लोगों की टीम ने मिलकर बनाया है और साथ ही इसे बनाने में करीब 15 घंटे का समय भी लगा है. कलाकृति 24 मई तक लोगों के देखने के लिए रहेगी. इसके बाद इसे किसी नदी के किनारे या घर की मिट्टी में रखेंगे. करीब 21 हजार कुल्हड़ का यूज पोट्रेट बनाने के लिए किया गया है.

20 दिन लगे कुल्हड़ जमा करने में
वहीं अतुल ने बताया कि कुछ समय पहले वह पुष्यमित्र भार्गव के एक प्रोग्राम में गए थे. जहां से उन्हें आइडिया आया की कैफे में जिन कुल्हड़ को फेंक दिया जाता है, उनका उपयोग करके कुछ बनाया जा सकता है. करीब पंद्रह से बीस दिन का समय कुल्हड़ इकट्ठा करने में लगा. दो कैफे वालों को इसके लिए पूर्व में बताया गया था. उनकी मदद से ही यूज किए गए कुल्हड़ मिले.

स्टूडेंट्स की पहुंच रही भीड़
बहरहाल कुल्हाड़ से बना ये पोट्रेट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इसके अलावा जहां यह पोट्रेट बना है, वह पूरा एरिया स्टूडेंट एरिया है, जिस कारण से इस पोट्रेट को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स की भीड़ भी आ रही है. इसे बनाने वाले आर्टिस्ट में पवन निषाद, अंकिता राजपूत, शिवदीप चौधरी, अनिल योगी, पुनीत पटेल, रोशनी कुमारी, विवेक बंसल, रिमझिम वर्मा, अमीषा पटेल शामिल हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 23:25 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें