
आकाश कुमार/ जमशेदपुर. जमशेदपुर में खाने-पीने की एक अनोखी दुकान खुली है. जो अपने नाम व लुक की वजह से से लोकप्रिय हो रहा है. यहां मिलने वाले डिश भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. जमशेदपुर के रामदास भट्टा में खुली इस दुकान का नाम ‘भूख की कैंटीन’ है. इसे स्क्रैप मैटेरियल को नया लुक देकर सजाया गया है. यहां नाश्ते के सभी आइटम की कीमत 100 रुपये के अंदर हैं. वहीं, खाने के आइटम किलो के हिसाब से मिलते हैं. जिसकी कीमत अलग-अलग
‘भूख की कैंटीन’ संचालक रितिक चटर्जी ने बताया कि दुकान के अलग-बगल का एरिया स्टूडेंटट से भरा हुआ है. इसलिए नाम से लेकर लुक व यहां मिलने वाले आइटमों के दाम स्टूडेंट को लेभाने वाले रखे गए हैं. छात्र काफी आकर्षित भी हो रहे हैं. यहां आपको सैंडविच, मैगी, बर्गर, चाऊमीन, रोल, मोमो, कोल्ड कॉफी और चाय मिलेगी. सभी आइटमों की कीमत 100 रुपये के अंदर है. वहीं, बिरयानी, चिल्ली चिकन, तंदूरी चिकन, सीक कबाब, पनीर टिक्का, चना चिल्ली, बेबी कॉर्न, चिल्ली पनीर आदि केजी के हिसाब से मिलते हैं.
यहां टिफिन की भी सुविधा उपलबाध है. वेज खाना 2499 रुपये प्रति माह के हिसाब से उपलब्ध है. इसमें दो टाइम खाना दिया जाता है. खाने में चावल, दो रोटी, दाल, सीजनल सब्जी, पापड़, अचार, सलाद व मिठाई दिए जाते हैं. वहीं, नॉन वेज खाना 2999 रुपये प्रति माह के हिसाब से खिलाया जाता है. जिसमें एक दिन चिकन, एक दिन मछली व एक दिन अंडा दिया जाता है. टिफिन सर्विस 5 किमी के दायरे में सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध है. आप स्विगी व जोमेटो से भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं. दुकानदार से फोन नंबर 8797713222 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं, यहां पहुंचने के लिए इस लिंक की मदद ले सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 21:06 IST








