NSD संस्कार रंग टोली की समर थिएटर वर्कशॉप में रंगमंच की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा- एनएसडी की संस्कार रंग टोली (टाइ कंपनी) द्वारा ग्रीष्मकालीन रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.एक महीने चलने वाली इस कार्यशाला का आयोजन 23 मई से 25 जून तक दिल्ली के आठ विद्यालयों में किया जा रहा है.

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक रमेश चंद्र गौड़ ने बताया कि समर रंगमंच वर्कशॉप के लिए 540 बच्चों का चयन किया गया है. उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सामाजिक एकाजुटता लाना है. बच्चों में रंगमंचीय गतिविधियों द्वारा खेल-खेल में ही अपने आस –पास के वातावरण के प्रति संवेदनशील बनाना, बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करना और उन्हें अपनी बात कहने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करना इस वर्कशॉप का मकसद है.

निदेशक रमेश चंद्र गौड़ ने बताया कि संस्कार रंग टोली के थिएटर इन एजुकेशन कंपनी के माध्यम से वर्कशॉप के लिए एक पूरा कोर्स तैयार किया जाता है, जिसके तहत बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है.

संस्कार रंग टोली कंपनी के प्रमुख रिकेन गोमले (Riken Ngomle) ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 08 से 16 वर्ष की आयु तक के बच्चों को लिया जाता है. इस वर्ष बच्चों से ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे.

National School Of Drama News, NSD Sanskar Rang Toli, NSD Children Summer Workshop,  राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय संस्कार रंग टोली, एनएसडी संस्कार रंग टोली वर्कशॉप, एनएसडी टाइ कंपनी, एनएसडी समर रंगमंच वर्कशॉप, हिंदी रंगमंच, Summer Theatre Workshop for Children, Hindi Theatre News, Bal Theatre, Children Theatre Workshop, Best Hindi Play, Hindi Drama,

रिकेन गोमले ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली-एनसीआर में कुल आठ केंद्रों पर 540 बच्चों को रंगमंच कार्यशाला में प्रशिक्षित किया जाएगा. वर्कशॉप में बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से अलग-अलग समूहों में बांटा गया है. प्रत्येक समूह में कुल 30 बच्चों को ही रखा गया है, जिससे की प्रशिक्षकों को प्रत्येक बच्चों पर समय देने में सुविधा हो. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की संस्कार रंग टोली द्वारा इस अनूठी वर्कशॉप में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है.

संस्कार रंग टोली कंपनी के समन्वयक संदीप चौधरी ने बताया कि इस वर्कशॉप में थिएटर के माध्यम से बच्चों में खुद के बारे में, परिवार और समाज के बारे संस्कार दिए जाते हैं. बच्चों को अपनी बात रखने के लिए मंच प्रदान किया जाता है.

संदीप चौधरी ने बताया कि इस बार 8 स्कूलों में वर्कशॉप केंद्र बनाए गए हैं. इनमें दिल्ली के ओखला स्थित देव समाज मॉर्डन स्कूल, डिफेंस कॉलोनी के सरकारी बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वसंत बिहार में सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी में ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर, राजोरी गार्डन स्थित सरस्वती बाल मंदिर, दिलशाद गार्डन के ग्रीनवे मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रशांत विहार स्थित सरकारी बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गुरुग्राम के सेक्टर 83 स्थित नॉलेज ट्री वर्ल्ड स्कूल शामिल हैं.

Tags: Literature, Literature and Art

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें