फायरिंग से दहला बुलंदशहर कोर्ट परिसर, हत्यारोपी से बदला लेने पहुंचा था ‘भाई’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रशांत कुमार/बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में जिला न्यायालय के बाहर कोर्ट में तारीख पर आए युवक को गोली मार दी गई. कोर्ट के बाहर मिठाई की दुकान पर युवक बैठा हुआ था, जब उस पर फायरिंग हुई. सरेआम कोर्ट परिसर के बाहर हुई गोलीबारी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. वहीं कोर्ट परिसर में भी दहशत का माहौल रहा. हालांकि, पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है गोली चलाने वाले आरोपी मोहर सिंह के भाई की सनी ने 31 अक्टूबर 2022 को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार कर चार साथियों के साथ जेल भेज दिया था. लेकिन कोर्ट ने सनी को जमानत दे दी थी और आज तारीख पर सनी कोर्ट में आया था. गोली चलाने वाले आरोपी मोहर सिंह के भाई की मौत का मामला कोर्ट में चल रहा है.

भाई की मौत का बदला लेने आया था
भाई की मौत का बदला लेने के लिए आज मोहर सिंह कोर्ट पहुंचा और हत्या के आरोपी सनी को गोली मार दी. हालांकि, सनी गोलीबारी में जख्मी हुआ है. जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की मानें तो अब वह खतरे से बाहर है. दरअसल, 31 अक्टूबर 2022 को थाना नरसेना में मोहर सिंह ने भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद सनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. आज सनी से भाई की हत्या का बदला लेने के लिए मोहर सिंह कोर्ट पहुंचा था.

अब जेल जाएगा मोहर सिंह
वहीं थाना नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहर सिंह को गिरफ्तार करते हुए अवैध हथियार तमंचा बरामद किया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है. पूरे मामले में बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व खोखा कारतूस बरामद हुआ है. आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ चल रही है और आरोपी को जेल भेजा जाएगा.

Tags: Bulandshahr news, Crime News, Firing, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें