बेंगलुरू की जिस बारिश में इंफोसिस कर्मी की हुई मौत, उसी में News18 रिपोर्टर की कोशिश से बचीं 5 जिंदगियां, जानें कैसे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरू. बेंगलुरु (Bangalore) में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में खतरनाक बाढ़ आ गई और इसमें फंसकर इंफोसिस कर्मी भानुरेखा की दर्दनाक मौत हो गई. वह एमयूवी की पिछली सीट पर फंस गई थी. यह घटना कर्नाटक विधान सौधा (विधानसभा) से कुछ मीटर की दूरी पर ही हुई. यहां के केआर सर्कल के पास एक अंडरपास में वाहन डूब गया था. हालांकि यहां मौजूद News18 रिपोर्टर मंजूनाथ की तत्‍परता के कारण 5 जिंदगियां बच गईं. मंजूनाथ ने क्विक रिस्पांस टीम (QRT) से तत्काल मदद की गुहार लगाई और भानुरेखा के परिवार के 5 लोगों की जान बचाई. उन्‍होंने बताया कि बारिश को कवर करने के लिए वे केआर सर्कल के पास ही थे और उन्‍होंने देखा कि एक वाहन डूब रहा है और उसमें मौजूद लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्यूआरटी और बचाव सेवाओं से मदद मिलने से परिवार के 5 सदस्‍यों की जान बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि रिपोर्टर ने अंडरपास के पास जाम जैसी स्थिति में लोगों को निकालने में मदद की और वहां फिर जाम न लगे, इसकी व्‍यवस्‍था करा दी. मंजूनाथ ने बताया कि दोपहर करीब 4 बजे ही अंधेरा हो गया और बहुत तेज बारिश होने लगी. दरअसल उस समय मैं विधान सौधा मेट्रो स्टेशन के पास था तो मैंने बेहतर दृश्‍यों के लिए केआर सर्कल की ओर बढ़ने का निश्‍चय किया. तभी अचानक मुझे बचाओ… बचाओ की आवाज सुनाई दी.

ड्र्राइवर ने अंडरपास में गाड़ी उतार दी जहां बहुत ज्‍यादा पानी भरा हुआ था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस कार को भानुरेखा ने अपने परिवार को शहर भर में घुमाने ले जाने के लिए किराए पर लिया था, उसके ड्राइवर से बड़ी गलती हो गई और उसने अंडरपास में पानी की गहराई का अनुमान नहीं लगा पाया और गाड़ी पानी में डूबने लगी. रिपोर्टर मंजूनाथ ने बताया कि मैंने देखा कि ड्राइवर जाइलो गाड़ी की छत पर बैठा है और वह कार के कांच तोड़ने की कोशिश कर रहा है. इंजन बंद हो गया था और वाहन में कोई भी स्वचालित तंत्र काम नहीं कर सकता था. तब मैंने अग्निशमन सेवा को फोन किया जिसका स्टेशन एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर था. मैंने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर प्रताप रेड्डी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फोन करना शुरू किया. उन्होंने इलाके में स्थानीय टीमों को सतर्क कर जवाब दिया. मैंने एक क्यूआरटी देखा जो कब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहा था और मैं वाहन को रोकने के लिए दौड़ा. मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे आएं और पीड़ित परिवार की मदद करें, जो अब लगभग 7 फीट गहरे पानी में है. वहां मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन वो नाकाफी थी.

Tags: Bangalore, Bangalore news, Infosys

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें