IPL 2023: CSK के प्‍लेयर के पास डिविलियर्स का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, क्‍या होंगे कामयाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. क्रिकेट खेल के किसी भी फॉर्मेट में सबसे कम चर्चा फील्डिंग की होती है. बल्‍लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन की चमक के बीच इस क्षेत्र को आमतौर पर उतनी चर्चा नहीं मिल पाती जिसका यह हकदार है. वैसे तो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट-टेस्‍ट, वनडे और टी20 में फील्डिंग का अपना महत्‍व है लेकिन शॉर्टर फॉर्मेट के क्रिकेट में किसी असाधारण कैच या रन आउट ही मैच का पासा पलट सकता है. आईपीएल-2023 (IPL-2023) के लिहाज से ही बात करें तो फैंस को सबसे ज्‍यादा रन बनाने और विकेट लेने वाले प्‍लेयर का नाम तो पता होगा लेकिन सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले (गैर विकेटकीपर) खिलाड़ी के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं होगी.

आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे अधिक कैच ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने लिए हैं. चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (Chennai Super Kings) का यह 26 वर्षीय ओपनर अब तक 14 मैचों में 15 कैच ले चुका है.

कोहली WTC Final के लिए कब पहुंचेंगे इंग्लैंड? पहला जत्था कल तड़के होगा रवाना, 7 जून से खेला जाएगा मुकाबला

महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्‍लेऑफ (Playoffs) में स्‍थान बना चुकी है, सीएसके को दो या तीन मैच (क्‍वालिफायर-1 हारने की स्थिति में तीन)अभी और खेलने हैं.ऐसे में ऋतुराज के पास आरसीबी के एबी डिविलियर्स (AB de Villiers)के एक सीजन में सर्वाधिक कैच (19) के रिकॉर्ड की बराबरी करने या इसे तोड़ने का मौका है. एबी ने आईपीएल-2016 में 16 मैचों में यह रिकॉर्ड बनाया था.डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए गायकवाड़ को पांच कैच लेने होंगे.

रियान पराग ने एक सीजन में लिए थे 17 कैच
आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने के मामले में डिविलियर्स के बाद रियान पराग दूसरे स्‍थान पर हैं. उन्‍होंने 2002 के सीजन में 17 मैचों में 17 कैच लिए थे जबकि मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड ने 2017 सीजन में 17 मैचों में 15 कैच लिए थे. ऋतुराज के पास आगे के मैचों में रियान पराग और डिविलियर्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका होगा.

नबी के नाम एक मैच में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड
आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्‍यादा कैच लेने का रिकॉर्ड मोहम्‍मद नबी (Mohammad Nabi)के नाम पर है जिन्‍होंने आईपीएल-2021 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पांच कैच पकड़े थे. वे आईपीएल के एक मैच से सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले गैर विकेटकीपर खिलाड़ी है.

रैना ने लिए हैं सबसे ज्‍यादा 109 कैच
आईपीएल में सबसे अधिक कैच लेने का रिकॉर्ड सुरेश रैना (Suresh Raina) के नाम पर है जिन्‍होंने 2008 से 2021 के बीच 205 मैचों में 109 कैच लिए हैं. विराट कोहली इस मामले में दूसरे (237 मैचों में 106 कैच) और किरोन पोलार्ड तीसरे (189 मैचों में 103 कैच) स्‍थान पर हैं.आईपीएल में इन तीन प्‍लेयर्स ने ही 100 से अधिक कैच लिए हैं.

Tags: AB De Villiers, Chennai super kings, IPL 2023, Ruturaj gaikwad

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें