Barabanki Crime News: बंजारा गैंग के 10 शातिर गिरफ्तार, 6 लाख नगदी समेत कई आभूषण बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनिरुद्ध शुक्ला/बाराबंकी. उत्तर प्रदेश की बाराबंकी पुलिस ने एक ऐसे राजस्थानी अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा है, जिसने बीते दिनों जिले में चोरी की करीब दर्जनभर वारदात की थीं. पुलिस ने इनके पास से 6 लाख नगदी, जेवरात, मोटरसाइकिलें, तमंचा और कारतूस समेत काफी सामान बरामद किया है. राजस्थान के कुछ चरवाहे, जो गाय और अन्य जानवरों को लेकर टहलते हैं, उनकी आड़ लेकर ये लोग चोरियां करते थे. इस गैंग पर राजस्थान में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अब इस राजस्थानी बंजारा गैंग का पूरा आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

दरअसल बीते दिनों रामनगर कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने कई संदिग्धों को मवेशियों के साथ पकड़ा था. ये सभी राजस्थान के निवासी थे. इन लोगों के पास नकदी, जोवरात और बाकी काफी सामान बरामद हुए थे. जिसकी सूचना पाकर कई थानों की फोर्स और एएसपी मौके पर पहुंचे और सभी लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इन संदिग्ध लोगों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस तो पता चला कि इसी गिरोह ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी और लूट को अंजाम दिया था.

राजस्थानी गैंग के पकड़ गए अभियुक्तों में राजू, गुड्डू उर्फ शंकर, अजय, रमेश, बहादुर, मोहर सिंह, जगदीश, राजू, शोपाल और विजय सिंह शामिल हैं. ये सभी राजस्थान के अलग-अलग जिले के निवासी हैं. एएसपी आशुतोष मिश्रा के मुताबिक, इनका एक गिरोह है, जो मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट बदलकर अलग-अलग जगहों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. इन लोगों ने बाराबंकी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. ये सभी देर रात छत के रास्ते घर में घुसकर हाथ साफ करते थे, फिर चलते फिरते हुए रास्ते में ही चोरी के नकदी, जेवरात और बाकी सामान को बेचकर रुपए आपस में बांट लेते थे. इन लोगों ने थाना रामनगर, मोहम्मदपुर खाला, फतेहपुर और बड्डूपुर क्षेत्र में कुल 10 चोरी की घटनाएं करना कबूल किया है. एएसपी ने बताया कि इन सभी का आपराधिक इतिहास है. गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Tags: Barabanki News, Crime in up, Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें