Success Story : IIT ड्रॉपआउट लड़का जिसने 11वीं में बेचा पहला सॉफ्टवेयर, बनाई 11,500 करोड़ की कंपनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Success Story : भारत में पिछले कुछ साल में कई आईआईटी ड्रॉपआउट्स ने सफल बिजनेस बनाया है. इनमें से ही एक हैं अमागी मीडिया लैब्स के सीईओ और सह-संस्थापक भास्कर सुब्रमण्यम. सॉफ्टवेयर के दिग्गज बिल गेट्स को अपनी प्रेरणा मानने वाले भास्कर सुब्रमण्यम ने आईआईटी बॉम्बे में दाखिला लिया था. लेकिन उनका इरादा एक ‘अच्छी नौकरी’ पाने के लिए स्किल्ड होने की बजाए एंटरप्रेन्योर बनना था. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे का माहौल अपने विजन के लायक नहीं पाया तो पढ़ाई ही छोड़ दी. इसके बाद उन्होंने भारत के चंद प्रॉफिटेबल यूनिकॉर्न में से एक अमागी मीडिया लैब की शुरुआत की.

भास्कर सुब्रमण्यम ने अपने साथियों केए श्रीनिवासन और श्रीविद्या श्रीनिवासन के साथ मिलकर बेंगलुरु में अमागी लैब्स की स्थापना की. इसके बाद कंपनी के ग्रोथ का सफर जारी रहा और नवंबर 2022 अमागी मीडिया लैब्स ने 1.4 बिलियन डॉलर की वैल्युएशन (11,500 करोड़) पर 800 करोड़ जुटाए.

स्कूल की कंप्यूटर लैब में सीखा सॉफ्टवेयर डेवलप करना

भास्कर सुब्रमण्यम की स्टोरी की शुरुआत 1990 के दशक में बड़े सपने देखने वाले एक मध्यमवर्गीय लड़के के रूप में होती है. जो माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स जैसे दिग्गजों से काफी प्रेरित था. भास्कर को सॉफ्टवेयर डेवलप करने का जुनून स्कूल के दिनों से ही है. लेकिन उनके मां-बाप कंप्यूटर नहीं खरीद सकते थे. ऐसे में उन्होंने स्कूल के लैब में सॉफ्टवेयर डेवलप करना सीखा और कई सॉफ्टवेयर बनाए. उन्होंने 11वीं कक्षा में अपना पहला सॉफ्टवेयर बेचा था.

साल 2000 में बनाई थी पहली कंपनी

भास्कर ने जीसीटी कोयंबटूर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन लिया. लेकिन जल्द ही पढ़ाई छोड़ दी. इसके बाद उन्होंने टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स जैसी कंपनियों के लिए काम किया. उन्होंने साल 2000 में अपना वेंचर इंपल्सॉफ्ट बनाया. दो साल बाद 2002 में एक ऑडियो हेडसेट और इसके दो साल बाद 2004 में ब्लूटूथ वॉच डेवलप किया. साल 2005 में इस कंपनी को उन्होंने SiRF Technology Holdings को बेचकर 2008 में अमागी मीडिया लैब्स की स्थापना की.

ये भी पढ़ें 

10वीं के बाद करें ये शॉर्ट टर्म डिप्लोमा कोर्स, हेल्थकेयर सेक्टर में तुरंत मिलेगी नौकरी
Success Story : कौन हैं IIT ड्रॉपआउट थॉमस कुरियन, जिनकी है नेटवर्थ है 12100 करोड़, बॉस सुंदर पिचाई से हैं अमीर

Tags: Education news, IIT Bombay, Job and career, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें