Video: स्टेज पर जाने से दुल्हन का इनकार, वजह जानकर भड़की पब्लिक, बोली- ‘बस करो दीदी’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Wedding Viral Video: एक ज़माना हुआ करता था कि शादी की सभी रस्मों के दौरान दुल्हनें सकुचाई सी रहती थीं, लेकिन आजकल ज़रा रिवाज़ बदल गया है. दुल्हनें न सिर्फ अपनी पसंद और नापसंद ज़ाहिर करती हैं बल्कि वो अपने नखरे भी दिखाती रहती हैं. इससे जुड़े हुए तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं.

इन दिनों एक भड़की हुई दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उसकी वरमाला की रस्म में थोड़ा ही वक्त बचा हुआ है, लेकिन वो तो किसी बात पर इस तरह तुनक गई है कि स्टेज तक पर जाने से इनकार कर रही है. सभी उसको मनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन लड़की जमकर नखरे दिखा रही है.

पसंदीदा गाना नहीं बजा, तो भड़की दुल्हन
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन स्टेज पर जाने के लिए खड़ी है. अपनी एंट्री से ऐन पहले डीजे वाले पर इस बात को लेकर भड़की हुई है कि वो गाना सही तरीके से नहीं बजा रहा है. वो कहती है- ‘इसने स्टार्टिंग से बजाया है’.इतना ही नहीं वो सही काउंटर भी बता रही है, फिर भी जब गाना नहीं बज पाता तो वो गुस्से में कहती है – मैं स्टेज पर नहीं जाऊंगी.

Tags: Ajab Gajab, Funny video, Viral video news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें