Tech Layoffs number reaches 2 lakh till now meta google amazon twitter did cost cutting and fired employees – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ट्विटर अपने करीब आधे कर्मचारियों को निकाल चुका है.
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने भी छंटनी की है.
अमेजन ने भी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्‍त की हैं.

नई दिल्‍ली. टेक्‍नोलॉजी कंपनियों में करीब एक साल पहले शुरू हुआ छंटनी (Layoffs) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. साल 2023 की शुरुआत से अब तक ही करीब 2 लाख कर्मचारियों को कंपनियों ने नौकरी से निकाल दिया है. टेक एक्‍सपर्ट्स की नौकरी पर हर जगह तलवार लटक रही है. स्‍टार्टअप से लेकर बड़ी टेक कंपनियों तक ने मंदी का हवाला देकर कर्मचारियों की नौकरियां छीनी हैं. खास बात यह है कि अभी भी छंटनी का यह दौर बीता नहीं है. मेटा, बीटी और वोडाफोन जैसी कंपनियों ने आगे भी अपनी वर्कफोर्स में कमी करने का ऐलान किया है.

लेऑफ ट्रेकिंग साइट लेऑफ डॉट एफवाईआई के अनुसार, साल 2023 में अब तक 695 कंपनियां 1.98 लाख कर्मचारियों की सेवाएं समाप्‍त कर चुकी हैं. यही नहीं साल 2022 में 1,046 टेक कंपनियों ने 1.61 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. इस तरह करीब साल भर की अवधि में ही 3.59 लाख कर्मचारी नौकरी से हाथ धो बैठे हैं.

ये भी पढ़ें-  कभी इस कंपनी ने किया था भारत पर राज, आज एक भारतवंशी है उसका मालिक, अब क्या काम करती है EIC

जिन कंपनियों में छंटनी हुई है उनमें मेटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ट्विटर (Twitter), स्ट्राइप (Stripe), सेल्सफोर्स (Salesforce), लिफ़्ट (Lyft), स्पॉटिफ़ाई (Spotify), पेलोटन (Peloton), नेटफ्लिक्स (Netflix), रॉबिनहुड (Robinhood), इंस्टाकार्ट (Instacart), उडेसिटी (Udacity), बुकिंग डॉट कॉम (Booking.com), ज़िलो (Zillow) , लूम (Loom), बियॉन्ड मीट (Beyond Meat) आदि बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं.

जनवरी में गई 1 लाख की नौकरी
जनवरी, 2023 टेक कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बहुत भारी साबित हुआ था. इस एक महीने में ही अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और सेल्‍सफोर्स सहित कई अन्‍य कंपनियों ने 1 लाख कर्मचारियों की छुट्टी कर दी थी. फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के अगले सप्‍ताह फिर से छंटनी करने की खबरें आ रही हैं. अगर ऐसा होता है तो मेटा में छंटनी का यह तीसरा राउंड होगा.

हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कंपनी कितने कर्मचारियों की सेवाएं समाप्‍त करेगी लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि छंटनी के अगले दौर में करीब 6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा. वहीं, बड़ी टेलीकॉम कंपनी बीटी ने भी आने वाले तीन वर्षों में 11,000 नौकरियां समाप्‍त करने का ऐलान किया है.

Tags: Business news in hindi, Employment News, Facebook, Google, Job loss, Twitter

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें