what button is f5 on laptop does it really refresh and boost up the computer speed or is it just a myth-क्या आपको भी है लैपटॉप पर F5 बटन दबाने की आदत, इससे कुछ होता भी है या नहीं? जानिए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

F5 uses on Keyboard: कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल लगभग सभी लोगों ने कभी न कभी किया होगा. जिन लोगों ने लाइफ में कभी भी कीबोर्ड पर काम किया है, वह Refresh बटन के बारे में भी जानते होंगे. वैसे तो कीबोर्ड का हर बटन किसी न किसी फंक्शन के साथ आता है और इसके सभी बटन ज़रूरी भी होते हैं. यूज़र्स को कुछ बटन का बहुत काम पड़ता है, और कुछ बटन कभी भी काम नहीं आते हैं.

हम में से ज़्यादातर लोगों की आदत बार-बार रिफ्रेश बटन दबाने की होती हैं. हम सभी लोग हमेशा से ये सुनते आए हैं कि रिफ्रेश बटन दबाने से लैपटॉप की स्पीड फास्ट हो जाती है. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं…

ये भी पढ़ें- अगर इतने दिनों में साफ नहीं किया AC फिल्टर तो कमरे में कभी नहीं होगी कूलिंग, गर्मी से होंगे परेशान

दरअसल ये सिर्फ एक भम्र है कि रिफ्रेश बटन दबाने से रैम फ्री हो जाती है, और इसकी परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है. लेकिन ऐसा नहीं होता है.

क्या F5 दबाने से स्पीड फास्ट हो जाती है?
बहुत से लोग सोचते हैं कि डेस्कटॉप पर रिफ्रेश कमांड का इस्तेमाल करने से कुछ मेमोरी खाली हो जाएगी और इससे यूज़र्स का काम तेजी से होने लगेगा. लेकिन सच्चाई ये है कि डेस्कटॉप पर रिफ्रेश फंक्शन सिर्फ स्क्रीन और आइकन को रिफ्रेश करता है, सिस्टम मेमोरी को नहीं. सिस्टम की कुछ मेमोरी खाली करने के लिए कुछ फालतू चीज़ों को डिलीट करना ज़रूरी होता है.

रिफ्रेश बटन का असल काम तब होता है जब आप डेस्कटॉप आइकन में कुछ बदलाव करते हैं. डेस्कटॉप पर आइकन ठीक से अपनी प्लेसमेंट में दिखने लगे, इसके लिए ‘Refresh’ बटन दबाने की ज़रूरत पड़ती है.

ये भी पढ़ें- AC तो लगवा लिया लेकिन अगर इन चीज़ों को नहीं देखा तो कमरे में बिलकुल नहीं होगी ठंडक

लेकिन आमतौर पर लोग Refresh बटन इसलिए बार-बार प्रेस करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनके कंप्यूटर की स्पीड बढ़ जाएगी. लेकिन यह बिल्कुल विपरीत है. ये कहना गलत नहीं होगा कि कि ये सिर्फ एक बुरी आदत है जिसके कुछ लोग आदी हो जाते हैं.

Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें