मुंबई. कई बार किस्मत में कुछ और लिखा होता है और हम किसी और दिशा में प्रयासरत रहते हैं. फिर जिंदगी खुद उस दिशा में मोड़ देती है, जहां हमें असल में जाना होता है. ऐसा ही कुछ फोटो में दिख रही इस लड़की के साथ हुआ था. इस लड़की ने एक एयरलाइंस में जॉब के अप्लाई किया था और उसके लिए यह फोटो भेजा था. लेकिन इनका सलेक्शन नहीं हुआ और इसके बाद ये जिस फील्ड में गईं, वहां धमाल मचा दिया. क्या आप फोटो को ध्यान से देखकर इस खूबसूरत हसीना का नाम बता सकते हैं?
फोटो में प्यारी-सी हंसी के साथ आत्मविश्वास से भरी यह लड़की आज बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है. खास बात यह है कि यह लड़की आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. इनका जन्म 22 मई 1973 को मुंबई में हुआ था. थिएटर के बाद ये फिल्मी दुनिया का हिस्सा बन गई थीं और अब अपने हर किरदार से फिल्मों की रंगत और बढ़ा देती हैं.
(instagram/shefalishahofficial)
एविएशन इंडस्ट्री में करनी थी जॉब
फोटो से शायद अब तक आपने अंदाजा लगा लिया होगा कि ये कौन हैं? अगर नहीं तो हम बता देते हैं कि यह फेमस एक्ट्रेस शेफाली शाह हैं. शेफाली ने एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले एविएशन इंडस्ट्री में आने का मन बनाया था. इसके लिए उन्होंने एक एयरलाइंस में अपना ये फोटो भेजा था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था. शेफाली ने खुद ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. शेफाली के फैंस शायद खुश होंगे कि अच्छा हुआ उनका सलेक्शन नहीं हुआ, नहीं तो इंडस्ट्री को प्रतिभाशाली अभिनेत्री नहीं मिल पातीं.

(instagram/shefalishahofficial)
पर्सनल लाइफ की बात करें तो शेफाली ने 1994 में टीवी एक्टर हर्ष छाया से शादी की थी लेकिन फिर दोनों साल 2000 में अलग हो गए थे. इसके बाद शेफाली ने फिल्ममेकर विपुल अमृत लाल शाह से शादी की थी और इनके दो बच्चे हैं. शेफाली इन दिनों फिल्मों के अलावा वेब सीरीज की दुनिया में भी कमाल कर रही हैं.
.
Tags: Birthday special, Entertainment Special, Shefali Shah
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 11:13 IST








