
कैलाश कुमार/बोकारो. झारखंड के बोकारो (Bokaro) के युवा पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों में बेहतर कर रहे हैं. अपने टैलेंट के दम पर वो देश और विदेश में अपने नाम का डंका बजा रहे हैं. इसी कड़ी में जिले के बेरमो प्रखंड की समृद्धि बर्नवाल (Samridhi Baranwal) ने अमेरिका के डालास शहर में आयोजित मिस एशिया नॉर्थ अमेरिका 2023 (Miss Asia North America 2023) का खिताब जीता है. समृद्धि की इस उपलब्धि से बोकारो के साथ पूरे झारखंड और देश का भी मान बढ़ा है. समृद्धि बर्नवाल ने बताया कि वो अपनी सफलता से काफी खुश है. मेरे परिवार ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है. यह उसका ही परिणाम है.
मिस एशिया नॉर्थ अमेरिका प्रतियोगिता नाज विजन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया था. इसमें भारतीय मूल के 20 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. कार्यक्रम की संचालिका (वूमेन एंटरप्रेन्योर) नंदा तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच ब्यूटी टैलेंट ऑफ ग्रेस को पहचानना है. साथ ही, सभी को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है. इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभावान युवाओं को मंच मिला है.
वहीं, इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की अभिनेत्री शमिता शेट्टी मौजूद थीं. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर फॉर्म में नाम, फोटो और पता, फोन नंबर, जेंडर, हाइट आदि जरूरी जानकारी ली गई थी.
.
Tags: Bokaro news, Jharkhand news, Miss India Crown winner, Women Empowerment
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 16:22 IST








