इन दो चीजों से बनाएं चाय, एसिडिटी, कब्ज के लिए रामबाण, पेट के रोग होंगे दूर, मिलेंगे गजब के 5 फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सौंफ और अजवाइन की चाय एसिडिटी के लिए फायदेमंद है.
सौंफ और अजवाइन की चाय से पाचन में सुधार होता है.

Healthy Tea: आपके किचन में कई ऐसी चीजें रखी होती हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. किचन में रखी चीजों को कई तरह से उपयोग किया जा सकता है. अभी तक आप ग्रीन टी, ब्लैक टी से लेकर कई तरह की चाय पिए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं किचन में रखे कुछ मसालों की भी चाय बनाकर पी सकते हैं? अजवाइन और सौंफ की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. सौंफ में कई तरह के विटामिंस, प्रोटीन, फाइबर, टोटल कार्बोहाइड्रेट्स, सोडियम, प्रोटीन, थियामिन, नायथिन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. आइए आज हम आपको सौंफ और अजवाइन चाय के फायदों के बारे में बताते हैं.

1.अच्छी नींद: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, सौंफ की चाय अच्छी नींद के लिए बेहद फायदेमंद है. सोने से ठीक पहले सौंफ की चाय पीने से मेलाटोनिन के स्राव में मदद मिलती है, जिससे तंत्रिका तंत्र को बेहद आराम मिलता है. लोगों को सुकून भरी नींद आती है.

2.वजन कम करने में मददगार: अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो अजवाइन और सौंफ की चाय इसके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. दरअसल, अजवाइन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो शरीर में फैट की मात्रा को कंट्रोल रखने में बेहद मददगार है.

इसे भी पढ़ें- नसों से छानकर कोलेस्ट्रॉल को बाहर करेगा इस काले बीज का पानी, डायबिटीज को करे कंट्रोल, 5 फायदे देख दंग रह जाएंगे

3. पाचन में सुधार: अजवाइन और सौंफ पाचनतंत्र को मजबूत करता है. इस चाय को पीने से डाइजेशन सिस्टम सही होता है. इनके नियमित सेवन से पेट भी अच्छे से साफ होता है. यह ब्लोटिंग और गैस से निजात पाने में मददगार है.

4. सर्दी-जुकाम में लाभदायक: अजवाइन और सौंफ की चाय के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं. ये चाय जहां शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, वहीं सर्दी जुकाम में भी यह लाभकारी होती हैं.

इसे भी पढ़ें- आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए हैं नुकसानदेह, पड़ सकते हैं लेने के देने

5. एसिडिटी में फायदेमंद: सौंफ और अजवाइन की चाय एसिडिटी के लिए बेहद फायदेमंद है. इनके सेवन से एसिडिटी में आराम मिलती है. अगर आप भी एसिडिटी से परेशान हैं तो आपके लिए भी सौंफ और अजवाइन की चाय फायदेमंद है.

Tags: Health, Health News, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें