
हाइलाइट्स
अंडे के छिलकों को धोकर सुखा लें और इसे पीसकर रोज फर्टिलाइजर बनाएं.
आप गुलाब की मिट्टी में गोबर, वार्म कॉम्पोस्ट, कोकोपीट और भुरभुरी मिट्टी ही डालें.
Rose Planting Tricks: गर्मी के मौसम में गार्डनिंग सभी पसंद करते हैं. खासतौर पर गुलाब को तो हर कोई अपने टेरिस या बालकनी में लगाना ही चाहता है. शुरू में तो इन पौधों में खूब फूल खिलते हैं, लेकिन कई बार समय के साथ ही इनमें फूलों को आना बंद हो जाता है. ऐसे में लोग तरह तरह के उपाय करते हैं, जिससे पौधों को और भी नुकसान हो सकता है. यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स, जिसकी मदद से आपके बगिये में मौजूद गुलाब के पौधों में भरभर कर कलियां हो सकती हैं. आइए जानते हैं कैसे.
गुलाब के पौधों में ऐसे आएंगे भरकर फूल
अंडों का इस्तेमाल
अंडों के छिलकों को धोकर सुखा लें और इसे पीसकर रोज फर्टिलाइजर बनाएं. अब आप इसे मिट्टी में मिलाएं. आप हर महीने एक चम्मच इसे गुलाब की मिट्टी में मिलाएं. इससे मिट्टी में कैल्शियम की कमी दूर होगी और फूल आने लगेंगे.
कॉफी का इस्तेमाल
गुलाब और मोगरे के लिए कॉफी एक ऐसा फर्टिलाइजर होता है जो पौधों में नाइट्रोजन की कमी को दूर कर सकता है. इसके लिए आप 1 चम्मच कॉफी ग्राउंड्स को मिट्टी में मिलाएं. 15 दिनों के अंतर पर ऐसा करें.
इसे भी पढ़ें : मोगरे के पौधे में नहीं आ रहे फूल, फॉलो करें ये 5 ट्रिक्स, महक उठेगा आपका बगीचा
प्याज का पानी
एक मग में आप प्याज का छिलका और पानी भरकर रख दें और तीन दिनों तक के लिए छोड़ दें. फिर इसे छानें और पानी को गुलाब के जड़ में डालें. पौधों में फूल आने लगेंगे.
इसे भी पढ़ें : गंदे जूतों को कर सकते हैं वॉशिंग मशीन में साफ, बस जान लें क्लीन करने का सही तरीका, नहीं खराब होंगे शूज़
गोबर का इस्तेमाल
आप गुलाब के जड़ में अगर सूखे गोबड़ का खाद दें और इसे मिट्टी से ढंककर पानी देते रहें तो इससे पौधे तेजी से हेल्दी होंगे और कीड़े भी नहीं लगेंगे. पौधों में कुछ ही दिनों में कलियां भी आने लगेंगी.
डालें उपजाऊ मिट्टी
गुलाब के पौधे में अगर आप 5 से 8 पीएच (ph) वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें तो इसमें अच्छे फूल होंगे. इसके अलावा आप मिट्टी में गोबर, वार्म कॉम्पोस्ट, कोकोपीट और भुरभुरी मिट्टी को डालें.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 07:39 IST









