
Success Story : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सक्सेस स्टोरी से तो हर कोई वाकिफ है. गूगल में ही एक और भारतीय-अमेरिकी हैं जो अपने बॉस सुंदर पिचाई से अमीर हैं. यह शख्सियत हैं केरल में जन्मे थॉमस कुरियन. जो 2018 से ही गूगल क्लाउड के सीईओ की कुर्सी संभाल रहे हैं. थॉमस कुरियन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर भारतीय सीईओ हैं. थॉमस कुरियन की नेटवर्थ अपने बॉस सुंदर पिचाई से दो गुनी है. उनका एक और परिचय ये है कि 2015 से नेटएप के सीईओ जॉर्ज कुरियन के जुडवां भाई हैं.
थॉमस कुरियन के पिता केमिकल इंजीनियर थे. उन्होने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के सेंट जोसेफ बॉयज हाईस्कूल से पूरी की. दोनों भाई मेधावी थे. दोनों एक साथ आईआईटी मद्रास गए. हालांकि थॉमस कुरियन का एडमिशन अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में हो गया तो उन्होंने आईआईटी मद्रास छोड़ दिया. 16 साल की उम्र में वह अमेरिका चले गए. उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गेजुएशन और फिर स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया.
2018 में ज्वाइन किया था गूगल
थॉमस कुरियन ने पहली नौकरी मैकिन्से एंड कंपनी में की. इस कंपनी के साथ वह छह साल तक रहे. यहां उन्होंने सीईओ के साथ काम करने वाली कंसल्टिंग टीम को लीड किया. इसके बाद साल 1996 में ओरेकल चले गए. जहां उन्होंने अगले 22 साल तक काम किया और 32 देशों में 35000 लोगों की टीम को लीड किया. इसके बाद साल 2018 में कंपनी के सह संस्थापक लैरी एलिसन के साथ मतभेदों के चलते इस्तीफा दे दिया और बाद में गूगल से जुड़ गए.
12100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं थॉमस कुरियन
हुरुन इंडिया लिस्ट के अनुसार साल 2022 में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की नेटवर्थ 5300 करोड़, अडोबी के सीईओ शांतनु नारायण की 3800 करोड़ रुपये, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला की 6200 करोड़ थी. जबकि थॉमस कुरियन की नेटवर्थ 12100 करोड़ रुपये थी. वह सिर्फ अरिस्टा नेटवर्क्स की जयश्री उल्लाल से पीछे थे. जयश्री उल्लाल की नेटवर्थ 18100 करोड़ थी.
ये भी पढ़ें-
BHU Admission 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में कैसे पाएं एडमिशन ? क्या अभी भी भर सकते हैं फॉर्म ? देखें पिछले साल का कट-ऑफ
Allahabad University Admission 2023-24: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कैसे मिलता है एडमिशन ? कितना रहता है कट-ऑफ ?
.
Tags: Education news, Google CEO Sundar Pichai, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 05:31 IST








