आज का राशिफल: तुला राशि वालों की बिगड़ेगी सेहत, वृश्चिक और धनु राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 22 May 2023)

साहित्य में रुचि रखने वाले बौद्धिक लोगों से मिलकर ज्ञान की चर्चा में समय व्यतीत होगा. नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे. किसी लंबे सफर पर या किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है. विदेशगमन और विदेश स्थित आपके रिश्तेदार या दोस्तों से बातचीत की संभावना है. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. संतान के मामले में चिंता रहेगी.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 22 May 2023)

आज सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें और महत्वपूर्ण काम आज हाथ में ना लें, तो ही अच्छा होगा. उग्र स्वभाव और खराब व्यवहार के कारण आप तकलीफ में आ सकते हैं. आपको समय से भोजन नहीं मिलने की आशंका बनी रहेगी. आपको गलत और गैरकानूनी काम से आज दूर ही रहना चाहिए. दुर्घटना की भी आशंका है. किसी बात का डर हो, तो ध्यान करके मन को शांत रखें.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 22 May 2023)

आज का दिन तर्क-वितर्क के लिए अच्छा है. आप किसी भी बात का एनालिसिस अच्छे से कर सकेंगे. प्रवास, मनोरंजन, मित्रों के साथ मुलाकात, स्वादिष्ट भोजन और सुखद चीजों की खरीदारी आपको अधिक आनंदित करेगी. पार्टनरशिप के काम से लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ सम्बंध प्रगाढ़ होंगे. मान- सम्मान बढ़ेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें