
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 22 May 2023)
आज आप नए काम आसानी से शुरू कर सकेंगे, परंतु आपके विचारों में स्पष्टता न होने से उलझन बढ़ने की आशंका है. व्यापार में प्रतियोगी को पछाड़ना मुश्किल होगा. अच्छी और लाभदायक यात्रा की संभावना है. दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे लाभ होगा. आज आप बोलने पर नियंत्रण रखें.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 22 May 2023)
उलझन पूर्ण मानसिकता के कारण महत्वपूर्ण अवसर खो सकते हैं. नए काम शुरू करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है. जिद्दी स्वभाव के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है. अपनी मीठी वाणी से आप किसी को भी आकर्षित कर सकेंगे. आपके परिवार में शांति बनी रहेगी. वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकेंगे. विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकेंगे.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 22 May 2023)
आज आप उत्साहित और ताजगी का अनुभव कर सकेंगे. अच्छे कपड़े और आभूषण खरीदने का योग बन रहा है. स्वादिष्ट भोजन करेंगे और सगे-सम्बंधियों के साथ आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा. वैवाहिक जीवन में संतोष और शांति प्राप्त कर सकेंगे. वित्तीय लाभ और योजनाओं को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आपको खर्च पर काबू रखना होगा.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 01:10 IST








