
प्रदीप साहू/चरखी दादरी. हरियाणा के प्रदीप सांगवान ने करीब 6 साल पहले हिमालय की वादियों को स्वच्छ बनाने का जो संकप्ल लिया था. आज उसी संकल्प के बलबूते प्रदीप सांगवान छा गए हैं.खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदीप सांगवान के मुरीद हो गए है.हरियाणा के इस छोरे ने अकेले हिमालय की चोटियों को साफ और स्वच्छ रखने के लिए हीलिंग हिमालया फाउंडेशन की शुरुआत की.प्रदीप सांगवान और उनकी टीम ने हिमालय की वादियों को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा लिया है. यही वजह है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण में प्रदीप सांगवान की तारीफ की थी.
दरअसल चरखी दादरी जिले के रहने वाले प्रदीप सांगवान अपनी टीम के साथ हीलिंग हिमालया फाउंडेशन के जरिए टूरिस्ट स्पॉट को स्वच्छ बनाने के मिशन को अंजाम तक पहुंचा रहे है. 6 सालों की कड़ी मेहनत के बाद प्रदीप सांगवान को उस वक्त पहचान मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदीप सांगवान के काम की सराहना करते हुए उनकी तारीफ की थी . पीएम से मिली तारीफों के बाद प्रदीप के काम को उनके अपने लोगों ने भी सराहा.
पर्यावरण संरक्षण हर आदमी की जिम्मेदारी
चरखी दादरी के झोझूकलां गांव में प्रदीप सांगवान के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. प्रदीप के गांव में पहुचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया . स्वागत समारोह में बच्चों से लेकर बूढ़े हर वर्ग के लोग शामिल थे. वहीं प्रदीप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बस यही कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में हर व्यक्ति की हिस्सेदारी जरूरी है क्योंकि जीवन के लिए शुद्ध हवा का होना बहुत जरूरी है. पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के क्षेत्र में युवाओं को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए.
गांव में सम्मान मिलना गर्व का विषय
प्रदीप सांगवान ने बताया कि कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता.उसके लिए मेहनत व लगन का होना जरूरी है. ग्रामीणों के सहयोग से जल्द ही गांव झोझूकलां में कचरा प्रबंधन के लिए एक प्लांट लगाया जाएगा. वहीं प्रदीप ये भी कहा की दुनिया में चाहे उन्हे कितना भी सम्मान क्यों न मिल जाए, लेकिन गांव में अपने लोगों द्वारा दिया गया सम्मान ही सबसे ज्यादा सर्वोच्च है.
हिमाचल प्रदेश की वादियों को देख लिया संकल्प
बताते चलें की आज से करीब 6 साल पहले प्रदीप सांगवान हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमने के लिए गए थे.इस दौरान प्रदीप ने वादियों में फैली गंदगी देखी और फिर हिमालय की वादियों को साफ करने का संकल्प लिया.हालांकि शुरुआती दौर में इस यात्रा में प्रदीप अकेले थे लेकिन आज प्रदीप के साथ एक पूरी टीम खड़ी है. प्रदीप की यही मेहनत और लगन देखकर पीएम मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में प्रदीप का हौंसला बढ़ाते हुए तारीफ की थी.
.
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 22:44 IST








