गुमला के बाजारों में आने लगी आम की खुशबू, पिछली बार से सस्ता है मालदा! जानें रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनंत कुमार/गुमला: इस बार आम की अच्छी पैदावार हुई है. जिस कारण गुमला के बाजारों में बहुत सारे फल विक्रेताओं को आम बेचते हुए देखा जा सकता है. वहीं फल विक्रेता बता रहे हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आम के दाम में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. साथ ही गुमला का लोकल आम बाजार में आने से और भी दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है.

इस बार फलों का राजा आम खास से लेकर आमजनों तक की थाली में दिखाई देगा. आम की दस्तक से बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है. गुमला के बाजार में आम की बहुत सारी वैरायटी हैं. आम की चमक से किसान और कारोबारी दोनों ही उत्साहित नजर आ रहे हैं. पिछली बार की तुलना में रेट कम होने व काफी मात्रा में आम दिखाई देने से आम के चाहने वाले भी खुश दिख रहे हैं.

आम की वैरायटी और रेट
गुमला के जशपुर रोड स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के समीप दीना फ्रूट सेंटर के संचालक दीपू ने बताया कि लगभग 2 साल से फल का व्यापार कर रहा हूं और मौसम के अनुसार जो फल आता है, उसकी बिक्री करता हूं. हमारे यहां आम रांची के हरमू मंडी से आता है. इस बार मालदा आम 100 रुपये, बैगनफली 80 रुपये, गुलाब खास 80 रुपये, पालफोमेन 70 रुपये और कलंगा आम 70 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से उपलब्ध है. बताया कि दुकान सुबह 7:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक खुली रहती है. रोजाना 1 से 1.5 कुंतल आम की बिक्री है. साथ ही शादी-विवाह एवं अन्य समारोह में भी ऑर्डर लिया जाता है. दुकान पर आम के अलावा अनार, अंगूर, संतरा, केला आदि भी मिलते हैं.

चार वैरायटी एक साथ खरीदी
ग्राहक विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि आम का मौसम आ गया है. मौसम के हिसाब से गुमला में आम बड़े पैमाने पर बिक रहे हैं. इस साल आम मार्केट में ज्यादा देखने को मिल रहा है. ऐसा लग रहा मानों गुमला में आम का सीजन स्टार्ट हो गया है., इसलिए मैं भी आम खरीदने आया हूं. चार किस्म के आम घर लेकर जा रहा हूं.

.

FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 20:56 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें