भीषण गर्मी में Vacation? तो बिलासपुर में जंगल के पास ये रिसॉर्ट है बेस्ट ऑप्शन 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ तिवारी/बिलासपुर: पूरे राज्य में इन दिनों गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है. वहीं बिलासपुर में भी तापमान 40 डिग्री को पार कर रहा. ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर निकलने में घबरा रहे हैं. अगर आप इस गर्मी को स्किप करना चाहते हैं तो बिलासपुर के पास एक ऐसा रिसॉर्ट है, जहां आप प्रकृति के बीच फैमिली या दोस्तों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं.

बिलासपुर से कुछ दूर कोटा में अचानकमार के जंगलों से लगा हुआ Anaya Resort गर्मी में चिल करने के लिए एक बेहतरीन जगह है. जंगल के बीच और अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे होने के कारण यह रिसॉर्ट गर्मी में कुछ समय बिताने की अच्छी जगह है. यहां का रास्ता बहुत आसान है.

यहां आप बिलासपुर कोटा मार्ग से पहुंच सकते हैं. यह रिसॉर्ट टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है, इसलिए आपको जंगल का बैकड्रॉप देखने को मिलेगा. वहीं यह रिसॉर्ट पूरी तरह से प्रकृति को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. आपको यहां चारों तरफ हरियाली और प्राकृतिक वातावरण मिलेगा.

18 लग्जरी कॉटेज
रिसॉर्ट में 18 luxury cottage हैं, जिनमें आप रुक सकते हैं. यह कॉटेज मॉडर्न डिजाइन के साथ प्राकृतिक फील भी देते हैं. हर एक कॉटेज में लग्जरी बेड, एसी, टीवी, स्पेशियस बाथरूम,  वाईफाई और अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी. देखने में भी यह कॉटेज अंदर और बाहर से खूबसूरत हैं.

बार और स्पा भी
जंगल के बीच होने के कारण आप यहां ट्रेकिंग और प्राकृतिक साइट सिंग का भी आनंद ले सकते हैं. वहीं रिसॉर्ट में आने वालों को यहां स्विमिंग पूल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, पूल टेबल और अन्य गेम्स भी मिल जाएंगे. साथ ही साथ रिसॉर्ट में एक बार भी है, जहां आप ड्रिंक ले सकते हैं. वहीं रिसॉर्ट में शानदार रेस्टोरेंट और स्पा भी है, जिसका यहां आने वाले लोग लुत्फ उठा सकते हैं.

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarhi News, Resorts, Summer vacation

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें