मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ से रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. खबर है कि यहां एक शराबी शख्स जुए में अपनी पत्नी को ही हार गया. आरोप है कि शख्स जुए में हारने के बाद घर आकर अपनी पत्नी पर दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव देने लगा. वहीं, विरोध करने पर शख्स ने अपने पत्नी के साथ मारपीट भी की. इसके बाद महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला की रिपोर्ट लिखकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये घटना शहर के लिसाड़ी गेट के पूर्वा अहमदनगर की बताई जा रही है. महिला ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी. उसका पति नशे और जुए का आदि है. वह अपने दोस्तों के साथ अक्सर जुआ खेलता रहता है, लेकिन कभी ऐसा मौका नहीं आया जब उसने मुझे दांव पर लगाया हो. उसने आगे बताया, ‘आज जब वह नशे में घर आया तो बोला कि मैं जुए में अपने दोस्त से तुझे हार गया हूं, वह तुझे लेने आ रहा है. उसके पास चली जाओ. किसी तरह मैं खुद को बचाकर पुलिस स्टेशन पहुंची हूं. कृपया मेरी मदद करें. ‘
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: BJP नेता ने मुस्लिम युवक से अपनी बेटी की शादी की रद्द! कार्ड देखते ही मच गया था बवाल
आपके शहर से (मेरठ)

Robbery in Meerut: किसान के घर डकैतों ने बोला धावा, परिवार को बंधक बनाकर 8 लाख के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

Meerut Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा तो चांदी ने छुए आसमान, रेट देखकर आप हो जाएंगे हैरान

रैपिडेक्स के सहारे गाजियाबाद में मेट्रो का हो सकता है विस्तार, जानें कौन सी मेट्रो लाइन बढ़ाई जाएगी?

CCSU Meerut: सीसीएसयू में 20 मई से होंगे यूजी प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन, इन बातों का रखें खास ध्यान

सुनहरा अवसर; राजकीय खाद्य विज्ञान विभाग से कर सकेंगे ट्रेनिंग, 22 मई से मिलेंगे फॉर्म

मेरठ निकाय चुनाव में क्यों हारी सपा? पार्टी के MLA ने अखिलेश के खिलाफ मांगा वोट! देखें वीडियो

Meerut News: क्लब-60 मेंबर्स का पर्यावरण के प्रति अनोखा प्रेम, बीज बैंक बनाकर उगा रहे पौधे

Meerut Gold Price: सोने व चांदी के रेट में फिर हुई गिरावट, यह है आज के भाव

CCSU Meerut: कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने उकेरी अनोखी आकृति, देखिए Video

Meerut Gold Price: सोने-चांदी के रेट में गिरावट जारी, आज ही करें खरीदारी, जानें रेट

Gold-Silver Price Today: मेरठ में सोने के रेट में गिरावट, लेकिन चांदी में तगड़ा उछाल, जानें आज का भाव
महिला ने बताया कि जब उसका पति जबरन अपने दोस्त से संबंध बनाने पर जोर देने लगा तो किसी तरह वह बचकर थाने पहुंच गई, लेकिन अब उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करे.
उधर लसेड़ी थाने के पुलिस अधिकारी ने महिला को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस की एक टीम उसके पति से संपर्क साधने में जुटी हुई है. महिला के पति से बात करने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.
.
Tags: Crime News, Meerut city news, Uttar pradesh crime news
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 20:11 IST








