
विशाल झा/गाज़ियाबाद. दक्षिण भारतीय व्यंजन पूरे देश में लोकप्रिय है. इसके स्वाद का लुफ्त उठाने के लिए देश के सभी हिस्से में उत्साह देखने को मिलता है. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में भी साउथ इंडियन फूड को लेकर क्रेज है. यहां एक अनोखा प्रकार का डोसा मिलता है. यह अपने स्वाद या अपने स्टाफिंग के कारण नहीं, बल्कि अपने आकार के कारण खास है. पांच फीट लंबे इस डोसा को खाने में बड़े से बड़े फूडी की भी हालत खराब हो जाती है. इस अनोखे डोसा का नाम बाहुबली डोसा (Ghaziabad Babubali Dosa) है.
डोसा पैलेस के मालिक रविंद्र सिंह ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि बाहुबली डोसा खास ऑर्डर पर बनाया जाता है. यह हमारे डोसा पैलेस की स्पेशलिटी है. इसको फैमिली डोसा भी कहते हैं. इसको आराम से तीन से चार लोग खा सकते हैं. इस खास डोसे के साथ चार प्रकार की चटनी परोसी जाती है. यह डोसा साइज में इतना बड़ा होता है इसे कोई अकेले नहीं खा सकता है. यहां के स्थानीय निवासी इसे बाहुबली डोसा कहते है. यह डोसा ग्राहकों को केले के पत्ते पर परोसा जाता है ताकि ग्रामीण क्षेत्र का एहसास हो सके.
उन्होंने बताया कि उनके यहां फैमिली डोसा के अलावा इडली-सांभर, वड़ा-सांबर, इडली-वड़ा, चीज़ मसाला डोसा, घी मसाला डोसा भी लोगों को खूब पसंद आता है.
दोस्तों और अपनों के साथ आने के लिए परफेक्ट प्लेस
यहां डोसा खाने आए आर्यन ने बताया कि वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ बाहुबली डोसा खाने आते हैं. जब भी किसी का बर्थ-डे होता है तो यह बाहुबली डोसा एक परफेक्ट मेन्यू होता है, क्योंकि इससे पेट भर जाता है. इसका स्वाद भी सभी को पसंद आता है.
5 फुट के बाहुबली डोसा की इतनी है कीमत
बता दें कि, यहां मिलने वाले पांच फुट के बाहुबली डोसा की कीमत 649 रुपये है. इसको आप पैक नहीं करा सकते, बल्कि इसे आपको यहीं पर खाना होगा. डोसा पैलेस प्रतिदिन सुबह के 11 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुला रहता है. तो अगर आप भी बाहुबली डोसा का स्वाद चखना चाहते हैं तो गाज़ियाबाद के पुराने बस अड्डे से आर.डी.सी के लिए रिक्शा ले सकते है. आर.डी.सी मार्केट में यह डोसा पैलेस स्थित है.
https://g.co/kgs/FFf5LC
डोसा पैलेस: 09899566511
.
Tags: Delhi-NCR News, Ghaziabad News, Life18, Street Food, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 15:29 IST








