Delhi Capitals के कप्‍तान को मिलेगी सजा! पोंटिंग सिखाएंगे सबक, एक बार पकड़वा चुके हैं कान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आईपीएल 2023 से बाहर हुई दिल्‍ली कैपिटल्‍स
14 में से 9 मैच में टीम को मिली हार

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 में डेविड वॉर्नर की अगुआई में उतरी दिल्‍ली कैपिटल्‍स बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. दिल्‍ली 14 में से सिर्फ 5 मैच ही जीत पाई. टीम की इस परफारमेंस पर कोच रिकी पोंटिंग भी नाराज हैं. अब सवाल ये है कि एक कप्तान के तौर पर जो तेवर पोंटिंग के थे, वह अब भी दिखेंगे या वह इसे भूलकर अगले सीजन की तैयारी करेंगे. वैसे, अपने करियर के शुरुआती दौर में डेविड वॉर्नर रिकी के तेवर देखकर कान पकड़ चुके हैं.

मामला था ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका टूर का. कंगारू टीम के कप्‍तान रिकी पोंटिंग थे और डेविड वॉर्नर नए खिलाड़ी. हालांकि, वॉर्नर अब भी मैदान के बाहर जितने चुलबुले हैं उतने ही तब थे. उन्होंने रिकी से मौज लेनी चाही. होटल में कप्‍तान के कमरे के हैंडल पर उन्होंने पैट्रोलियम जेली लगा दी. जैसे ही रिकी ने दरवाजा खोलने के लिए हैंडल पकड़ा, उनका हाथ फिसल गया. हाथ भी चिपचिपा लगने लगा. रिकी को यह मजाक नागवार गुजरा. जल्‍द ही उन्‍होंने पता कर लिया कि यह हरकत किसकी थी. उसी वक्‍त उन्‍होंने वॉर्नर को सबक सिखाने की ठान ली.

डेविड वॉर्नर जब टूर के बाद घर पहुंचे तो वह अपने जूते-मोजे निकालकर अलग करने लगे. जैसे ही उन्होंने जूता उठाया वह एकदम लिसलिसा था. वॉर्नर ने गौर से देखा तो पता चला कि उसमें अंडा फोड़कर डाल दिया गया था. वॉर्नर ने जब इस बारे में पता किया तो उन्हें मालूम हुआ कि यह पंटर ने किया है.

IPL में 1-1 रन की कीमत क्या होती है, जवाब है 2 ट्रॉफी, हिटमैन और थलाइवा हैं गवाह

वॉर्नर को बताया गया कि रिकी पोंटिंग जिस पर भी चिढ़ जाते हैं अपनी तरह से सजा देते हैं. इसके बाद डेविड वॉर्नर ने तय कर लिया कि सबसे तो मजाक ठीक है लेकिन रिकी से नहीं. खैर, जिस बुरी तरह से दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 से बाहर हुई है उसके बाद क्या रिकी पोंटिंग अपने उसी गुस्सैल रूप को दिखाकर कुछ लोगों को ‘आउट’ करेंगे या खामोशी से अगले सीजन की तैयारी?

Tags: David warner, Delhi Capitals, IPL 2023, Ricky ponting

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें