LNMU होने जा रहा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस, अमेरिका, नाइजीरिया, श्रीलंका और नेपाल के विद्वान लेंगे भाग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिनव कुमार /दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) दरभंगा के स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा 26- 27 मई को “रिसेंट ट्रेंड्स एंड फ्यूचर प्रोस्पेक्ट्स इन फूड एंड हेल्थ सिक्योरिटी” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन जुबली हॉल में किया जाएगा. जिसमें भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्वानों के साथ ही अमेरिका, नाइजीरिया, श्रीलंका तथा नेपाल से विद्वान भी भाग लेकर अपने बहुमूल्य वक्तव्यों से शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाएंगे. आयोजकों द्वारा कॉन्फ्रेंस से संबंधित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया है.

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एसपी सिंह, कांफ्रेंस के मुख्य संरक्षक प्रो. डॉली सिन्हा, उप मुख्य संरक्षक कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद, संरक्षक और डॉ गजेन्द्र प्रसाद कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं. प्रो. प्रेम मोहन मिश्र ने बताया कि पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों को जीने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, पर मनुष्य को खुश रहने के लिए स्वास्थ्य का अच्छा होना जरुरी है. आज के समय में भोजन में काफी मिलावट होने का कुप्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसकी जानकारी आम लोगों को नहीं है.

इस कॉन्फ्रेंस में देश- विदेश के विद्वान भाग लेकर स्वास्थ्य रक्षा की चुनौतियों और उनके परिमार्जन के उपायों पर अपना विचार रखेंगे, जो काफी प्रासंगिक होंगे. सेमिनार की संयोजिका प्रो.शहनाज जमील ने कहा कि आज भारत अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनमें बढ़ती जनसंख्या, जलवायु परिवर्तन और मिलावटी खाद्य-सामग्री आदि शामिल हैं. भारत की लगभग 14.8 % जनसंख्या कुपोषित का शिकार है. वहीं एक चौथाई जनता गरीबी से जूझ रही है, जो पोषण युक्त भोजन ग्रहण न करने के कारण कुपोषण का शिकार हो रहे हैं.

ऑनलाइन कर सकते है रजिस्ट्रेशन
डॉ. गजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनना है, तो उसे अपनी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी. कान्फ्रेंस में मूल शीर्षक के अतिरिक्त और भी कई उपशीर्षकों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. उन्होंने बताया कि शोध सारांश 20 मई और पूर्ण लेख 25 मई तक स्वीकार किए जाएंगे. कान्फ्रेंस में भाग लेने के लिए छात्रों को ₹600, शोधार्थी के लिए 1,200 रुपए और शिक्षा के लिए ₹2,000 निर्धारित हैं. डॉ.अंकित कुमार सिंह ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के लिए एक सौ से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं, जबकि अब पंजीयन की गति तीव्र हो गई है. ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा है. इच्छुक सहभागी इन मो. नंबर- 9835 616383, 9934 022 911, 9668816209 और 70 80 88 1643 पर संपर्क कर सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 10:36 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें