Weather Update: दिल्ली-NCR सहित देश में तेजी से चढ़ने लगा पारा, इन 7 राज्यों में लू का कहर, 5 में भारी बारिश की चेतावनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज दिन के समय तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 21 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 20 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज मौसम सूखा रहने की संभावना है. जबकि दक्षिण यूपी में लू (Heat wave) चलने की संभावना है. दक्षिण यूपी के अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की उम्मीद है. आईएमडी ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश (Rainfall) की संभावना जताई है.

Tags: Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें