
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 21 May 2023)
कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्य क्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे. अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे. प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे. उनकी मुलाकात रोमांचक रहेगी. शेयर-सट्टे से लाभ होगा. संतान की चिंता दूर होगी. मित्रों से लाभ होगा.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 21 May 2023)
स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी. आर्थिक विषयों का आयोजन होगा. माता से अधिक प्रेम का अनुभव होगा. महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. स्वभाव में हठीलापन रहेगा. सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 21 May 2023)
काम में सफलता पाने के लिए और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है. आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, इससे कोई भी काम अच्छी तरह हल कर सकेंगे. कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. उसकी कद्र भी होगी. जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे. मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन होगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 01:40 IST








