सिद्धारमैया ने शपथ लेते ही लागू की 5 गारंटी, किन्हें मिलेगा लाभ और कितना पड़ेगा राज्य पर बोझ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु. कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने के फौरन बाद ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस के 5 प्रमुख चुनावी वादों को लागू करने को हरी झंडी दिखा दी है. शनिवार को यहां दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सिद्धारमैया ने पहली कैबिनेट बैठक बुलाई और मंत्रियों से चुनाव में कांग्रेस की ओर से की गई पांच गारंटियों पर चर्चा की और इसके बाद उन्हें लागू करने के आदेश जारी कर दिए. इन योजनाओं को लागू करने के बाद सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कितना भी बोझ क्यों न पड़े वह इन 5 गारंटियों को पूरा करेंगे.

सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं. शपथ लेने के बाद सिद्धारमैया ने विधान सभा में पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हमने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में कांग्रेस की 5 गारंटी को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि चुनाव के दौरान जो वादे हमने जनता से किए हैं वह पूरे किए जाने का काम करेंगे. इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं.

राहुल ने जनता के प्रति जताया आभार
कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में लौटने को लेकर राहुल गांधी ऊर्जा से भरे दिखे. शपथ ग्रहण के दौरान राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद करता हूं. आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया है. कर्नाटक की जनता ने बीजेपी के भ्रष्टाचार को हरा दिया. राहुल ने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते. जो कहते हैं, वह करते हैं. एक-दो घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें हमारे 5 वायदे कानून बन जाएंगे. हम जो कहते हैं, वह हम करते हैं.

वह वादे जिन्हें पहली कैबिनेट में मिली मंजूरी
कर्नाटक की जनता से कांग्रेस पार्टी ने पहला वादा किया था कि हर परिवार को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. दुसरा वादा था ग्रेजुएट बेरोजगार को 3 हजार रुपये मासिक भत्ता देंगे. तीसरा वादा प्रत्येक परिवार की एक महिला को 2 हजार रुपये मासिक भत्ता दिए जाने का था. हर गरीब व्यक्ति को 10 किलोग्राम मुफ्त अनाज और 5वां वादा हर महिला को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने का था, जिन्हें मंजूरी दे दी गई.

Tags: Karnataka Congress, Rahul gandhi, Siddaramaiah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें